Chhattisgarh News: गो तस्‍करों को कृषि मंत्री नेताम की खुली चेतवानी: सुधर जाओ वरना, कांग्रेस ने पूछा- कंटेनर से क्‍या है भाजपा के पूर्व विधायक का रिश्‍ता

Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ में गो तस्‍करी को लेकर सियासी पारा गरम हो गया है। कांग्रेस ने इस मामले में सत्‍तारुढ़ भाजपा पर हमला बोला है। आरोप लगाया है कि भाजपा के सत्‍ता में आते ही गो तस्‍करी बढ़ गई है। उधर, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने गो तस्‍करो को खुली चेतावनी दी है।

Update: 2024-02-15 13:20 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में गो तस्‍करी के बड़े मामले के खुलासा के साथ ही सियासी पारा हाई को गया है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-समाने आ गए हैं। कांग्रेस की तरफ से सरकार पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। बता दें कि मंगलवार की रात को राजधानी रायपुर और दुर्ग की सीमा पर एक कंटेनर से करीब 100 गाय बरामद किए गए थे। इनमें 13 की मौत हो चुकी थी।

इस मामले में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में हो रही गो तस्करी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम नकेल कसेंगे। अब वो दिन बीत गए जब गो हत्या के आरोपियों पर कांग्रेस राज में कोई कार्यवाई नहीं होती थी और वो मुक्त कर दिए जाते थे। नेताम ने कहा कि कांग्रेस राज में खुद को तीस मार खां समझने वाली सभी गो तस्करों को मैं आगाह करता हूं कि भाजपा की सरकार में या तो गो तस्करी का निर्मम अपराध करना छोड़ दे या फिर इसके दुष्परिणाम के लिए तैयार रहें।

इधर कांग्रेस के संचार विभाग के प्रदेश अध्‍यक्ष सुशील आनंद शुक्‍ला ने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही तस्‍करों के हौसले बुलंद हो गए हैं। शुक्ला ने पूछा कि ये कंटेनर किसका हैं? इस कंटेनर का मालिक कौन हैं? भाजपा के पूर्व विधायक से इस कंटेनर का क्या रिश्ता हैं? सारी चीजों का खुलासा होना चाहिए। हमारा सीधा सीधा आरोप हैं, भाजपा जब भी सरकार में आती हैं गो तस्करी कराती हैं, देश के सबसे बड़े बीफ निर्यातक भाजपा और संघ से जुड़े हैं।

पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि भाजपा की सरकार आते ही तस्करी होने लगे, गो माता पर अत्याचार का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया। इन गो तस्करों के गिरोह को भाजपा सरकार का संरक्षण है, इसलिए अब तक न कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही किसी की ज़िम्मेदारी तय किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के गृहमंत्री इतने संवेदनशील विषय पर विधानसभा में पुछे गए सवाल पर जवाब देते से बच रहे हैं, चर्चा से भाग रहे हैं। जवाबदेही और बयान देने से तक भाग रहे हैं। बात-बात पर सीबीआई जांच का धौंस दिखाने वाले भाजपाई यह बताएं कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार आते ही गो तस्करी कैसे होने लगी है? गो तस्करी की जांच सीबीआई से कब करवाएंगे?


Tags:    

Similar News