Chhattisgarh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठी: सीएम विष्‍णुदेव साय बोले...कानून हाथ में..

Chhattisgarh News:

Update: 2024-08-28 09:25 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर। भिलाई में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की प्रतिक्रिया आई है। मुख्‍यमंत्री साय ने पुलिस अपना काम कर रही है।

पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने लाठी चार्ज को लेकर सवाल किया गया। इस पर मुख्‍यमंत्री साय ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। कोई कानून को हाथ में लेगा तो कार्रवाई होगी ही। कहा कि सरकार किस बात से डरेगी। पुलिस अपना काम कर रही है।

बता दें कि इस मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। लाठी चार्ज के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार हमलावर है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लाठी चार्ज की घटना को लेकर सीधे दुर्ग के एसपी पर निशाना साधा है। बघेल ने पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं पर बल प्रयोग किए जाने की भी निंदा की है। उन्‍होंने लिखा है कि मार्च निकाल रहे मेरे साथी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे थे। वे सिर्फ़ नारे लगा रहे थे। देखिए पुलिस वालों ने कैसे बिना किसी उकसावे के उन पर लाठी बरसानी शुरु कर दी। सरकारी नुमाइंदे मीडिया के ज़रिए अफ़वाह फैला रहे हैं कि प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला पहले हुआ था। और मीडिया इस दुष्प्रचार का हिस्सा बनी हुई है। बघेल ने एक वीडियो पोस्‍ट किया है और लिखा है कि शांतिपूर्ण विरोध में सरकारी आदेश पर निर्मम लाठीचार्ज में पुलिस की लाठी से थाना प्रभारी का घायल होना भी दुखद है। वे जल्द स्वस्थ हों।

बता दें कि मंगलवार को भिलाई में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाते पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्‍ट किया है। एक पोस्‍ट में उन्‍होंने दुर्ग एसपी को नसीहत दी है। लिखा है कि एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें। सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे ही कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें।

Tags:    

Similar News