Chhattisgarh News: CG कांग्रेस की न्‍याय यात्रा का दूसरा दिन: कसडोल के सतनाम भवन से निकली यात्रा, जानिए..आज कहां है पड़ाव

Chhattisgarh News:

Update: 2024-09-28 06:34 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की न्‍याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। एक दिन पहले गिरौदपुरी से शुरू हुई यात्रा शाम को कसडोल में समाप्‍त हो गई थी। दूसरे दिन की यात्रा आज कसडोल के सतनाम भवन से शुरू हुई।

यात्रा के पहले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने माँ महामाया के मंदिर जा कर पूजा अर्चना किया। उन्होंने प्रदेश मे शांति की कामना राज्य के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना किया। यात्रा रवाना होने के पूर्व सेवादल के कार्यकर्ताओ ने झंडा वंदन किया तथा ध्वज गीत और राष्ट्र गीत, राष्ट्र गान का गायन किया। दूसरे दिन की यात्रा लवन खरतोरा मार्ग से गुजरेगी आज की यात्रा का पहला पड़ाव कुम्हारी मे होगा। जहां दोपहर भोजन के बाद यात्रा आगे रवाना होगी। रात्रि विश्राम रोहांसी मे होगा।दूसरे दिन यात्रा करीब 23 किमी चलेगी।

यात्रा की शुरुआत के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा यह यात्रा राज्य के बिगड़ती हुई क़ानून व्यवस्था के खिलाफ है। प्रदेश की भाजपा सरकार आम आदमी को सुरक्षा दे पाने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में महिलायें, युवतियाँ सुरक्षित नहीं है। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाओं से प्रदेश चिंतित है। राज्य में आदमी जिंदा जलाये जा रहे है। एसपी, कलेक्टर कार्यालय में आग लगाई जा रही, पुलिस और सरकार आम आदमी को सुरक्षा दे पाने में नाकाम साबित हुए है।

दुर्भाग्यजनक है कि सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने के बजाय उसमें लीपापोती और पर्दा डालने में लगी है। बलौदाबाजार में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी की गयी। कवर्धा के लोहारीडीह में पुलिस के सामने एक व्यक्ति को घर में जला दिया गया। एक की पुलिस प्रताड़ना से मौत हो गयी। भाजपा सरकार ने पुलिस को उसके मूल काम से हटा कर षड्यंत्र में लगा रखा है। हमारे यात्रा का उद्देश्य जनता की तकलीफ को आवाज देना है, हम गूंगी बहरी निकम्मी सरकार को जगाना चाहते है। जब तक छत्तीसगढ़ का एक भी नागरिक असुरक्षित है हम चुप नहीं बैठेंगे।

पहले दिन की यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, कवासी लखमा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, प्रभारी महामंत्री मलकीत गैदू, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम टेकाम, विधायकगण कविता प्राण लहरे, रामकुमार यादव, अटल श्रीवास्तव, संदीप साहू, हर्षिता बघेल, जनक ध्रुव, भोला राम साहू, चातुरी नंद, शेषराज हरवंश, विक्रम मंडावी, उत्तरी जांगड़े शामिल हुए।


Tags:    

Similar News