CG शपथ ग्रहण ब्रेकिंग: CM विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ, PM मोदी सहित ये होंगे शामिल...

Update: 2023-12-11 13:51 GMT

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को शपथ लेंगे।

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी  नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि छत्त्‍तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए 10 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्‍मति से विष्‍णुदेव साय को भाजपा विधायक दल का नेता और राज्‍य का अगला मुख्‍यमंत्री चुना गया। इसके बाद साय नवनिर्वाचित विधायकों और संगठन के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बार भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

Vishnu deo Sai New CM of Chhattisgarh: विष्‍णुदेव बने छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री: पंच से मुख्यमंत्री तक का सियासी सफर साय का, बड़े पदों पर रहने के बाद भी गांव नहीं छोड़ा, जानिए उनके बारे में सब कुछ

Vishnu deo Sai New CM of Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रुप में प्रदेश के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय पर दांव लगाया है। भाजपा ने यहां चुनाव से पहले किसी को सीएम के चेहरे को पेश नहीं किया था। पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। लेकिन जीत के बाद एक हफ्ते तक रायपुर से दिल्ली तक सीएम के चेहरे को लेकर मंथन का दौर चला। अब पार्टी ने इस रेस में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai: 26 साल में बन गए थे विधायक, जानिये छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जीवन के अनछूए पहलु

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai: रायपुर। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलतः किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। पढ़ें पूरी खबर...

Tags:    

Similar News