Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai: 26 साल में बन गए थे विधायक, जानिये छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जीवन के अनछूए पहलु

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai: सरगुजा संभाग की कुनकुरी सीट से विधानसभा चुनाव जीते विष्‍णुदेव साय छत्‍तीसगढ़ के नए मुख्‍यमंत्री बनाए गए हैं।

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai: 26 साल में बन गए थे विधायक, जानिये छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जीवन के अनछूए पहलु
X
By Sanjeet Kumar

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai: रायपुर। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलतः किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है।

1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।

इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने। इसके बाद 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया।

वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाइल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे बड़ा पद दिया है। साय का 1991 में कौशल्या देवी के साथ हुआ था। साय के पुत्र का नाम टीडी साय है।


Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai: निजी जीवन

पूरा नामः विष्णुदेव साय

जन्म तिथिः 21 फरवरी 1964

उम्रः 59

जन्म स्थानः बगिया, जिलाः जशपुर (छत्तीसगढ़)

शिक्षाः 10 वीं पास

(लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जिलाः जशपुर)

व्यवसायः कृषि

रुचिः बैडमिंटन, फुटबॉल, किताबें पढ़ना, आदिवासियों का उत्थान और उनके विकास के लिए काम करना, गरीबों की सेवा करना।

पिता का नामः राम प्रसाद साय

माता का नामः श्रीमती जशमनी देवी

वैवाहिक स्थितिः विवाहित

जीवनसाथी का नामः श्रीमती कौशल्या देवी

पुत्रः एक

पुत्रीः दो


राजनीतिक जीवन Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai:

1989: पंच, ग्राम बगिया, बंदरचुआं, कांसाबेल

1990: सरपंच, ग्राम पंचायत, बगिया निर्विरोध)

1990-1998: सदस्य, मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा

1999: 13 वीं लोकसभा के सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र

2006: प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, छत्तीसगढ़

2009: 15 वीं लोकसभा सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र

2014: 16 वीं लोकसभा, लोकसभा क्षेत्र रायगढ़

27 मई 2014 से 2019: केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय

2 दिसंबर 2022: विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा

8 जुलाई 2023: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story