चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार..नीतीश कुमार के इस्तीफे पर विपक्ष के किस नेता ने क्या कहा?
Nitish Kumar Resignation News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा सदस्य के लिए निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे के लिए आज का दिन अंतिम था।
Opposition Leaders Statements On Nitish Kumar Resignation : बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य नेनीतीश कुमार को एमएलसी पद से इस्तीफा देने पर निशाना बनाया है। उन्होंने कहा है कि चाचा जी किए गए बिहार से तड़ी पार। बीजेपी ने नीतीश कुमार से जबरन इस्तीफा ले किया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज किया है कि उन्होंने जैसा बोया, वैसा ही पाया।
रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा है-चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार। बिहार में बीजेपी का ऑपरेशन फिनिश नीतीश संपन्न हुआ। अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी द्वारा उनका इस्तीफा ले ही लिया गया। चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया। कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गई और हाथ से बिहार चला गया। समझी जा सकती है चाचा जी के अंतर्मन की चीत्कार।
चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 30, 2026
बिहार में बीजेपी का " ऑपरेशन फिनिश नीतीश " संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफ़ा ले ही लिया गया .. चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया.. कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गयी और… pic.twitter.com/ZJl9fXlbtD
नीतीश जी को ठगा गया है : तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि कोई भी दूसरे सदन में चुना जाता है तो एक सदन से इस्तीफा देता है। बात वह नहीं है। बात है कि नीतीश जी को ठगा गया है। उनसे दबाव में इस्तीफा लिया गया। हमने कहा ही था कि बीजेपी नीतीश को सीएम नहीं रहने देगी। बीजेपी ने जनता को भी ठगा है। चुनाव में जनतंत्र और मशीन तंत्र का उपयोग किया गया।
#WATCH पटना: नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोग शुरू से कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। इनको केवल 2-3 महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया और अब हटा रहे हैं। भाजपा के लोगों ने ठगने का काम किया। बिहार… pic.twitter.com/G03zcwC8WV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
नीतीश बना रहे बीजेपी के लिए रास्ता : कांग्रेस
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा, 30 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा तो देना ही था। हमें लगता है नीतीश कुमार जी जो स्टेप डाउन कर रहे हैं। मतलब बीजेपी के लिए नीतीश जी रास्ता बना रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने पर RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "जब दिल्ली दरबार ने तय कर लिया है तो दिल्ली दरबार की मर्जी के बगैर कुछ होगा थोड़ी... बिहार में 7 साल का बच्चा का भी बता देगा कि जा नहीं रहे हैं ये(भाजपा) आए जा रहे हैं।" pic.twitter.com/maTEq83se0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
नीतीश दिल्ली जा नहीं रहे, उन्हें लाया जा रहा
राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि जब दिल्ली दरबार ने तय कर लिया है तो दिल्ली दरबार की मर्जी के बगैर कुछ होगा थोड़ी न। बिहार में 7 साल का बच्चा का भी बता देगा कि वो दिल्ली जा नहीं रहे हैं, उन्हें लाया जा रहा है।