CG यौन प्रताड़ना मामला: भाजपा जिलाध्यक्ष के बचाव में संगठन, एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी देंगे सैकड़ों भाजपाई

भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी प्रदर्शन में लेंगे हिस्सा।

Update: 2022-04-05 14:20 GMT
CG यौन प्रताड़ना मामला: भाजपा जिलाध्यक्ष के बचाव में संगठन, एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी देंगे सैकड़ों भाजपाई
  • whatsapp icon

रायगढ़, 05 अप्रैल 2022। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर के बाद अब संगठन बचाव में सामने आया है। भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आपात बैठक बुलाई गई। इसमें जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में तय किया गया है कि बुधवार को सुबह 11 बजे सिटी कोतवाली का घेराव करने के लिए कार्यकर्ता निकलेंगे। इसमें प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी, गिरधर गुप्ता, सत्यानंद राठिया, राजेश शर्मा, जगन्नाथ पाणिग्रही, सुनीति राठिया, केराबाई मनहर आदि शामिल होंगे। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के कारण उमेश अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। महिला ने 2 तारीख को थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद 7 तारीख को बीजेपी ऑफिस में जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुई थी। बाकायदा इसकी तस्वीरें भी हैं। इन सबकी छानबीन किए बिना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पार्टी से जुड़े कुछ पदाधिकारियों का दावा है कि यह सब पार्टी की ही अंदरूनी राजनीति के कारण हो रहा है। इसमें भाजपा के ही दो नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

एफआईआर के बाद महिला कार्यकर्ता को बाहर भेजा

खबर है कि सोमवार को एफआईआर के बाद महिला कार्यकर्ता भी शहर में नहीं है। इसे लेकर भी भाजपा का तर्क है कि उसे जान-बूझकर कहीं भेज दिया गया है, जिससे पूरा आरोप जिलाध्यक्ष पर आए। इन मुद्दों को लेकर ही विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News