CG Election 2025: दीपक बैज के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार: माफी मांगें कांग्रेस, प्रत्याशी ने नामांकन में झूठ बोला

CG Election 2025: धमतरी में कांग्रेस महापौर प्रत्‍याशी का नामांकन निरस्‍त किए जाने पर सियासी घमसान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है तो बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस को लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्यारी पार्टी बता दिया है।

Update: 2025-01-30 14:59 GMT

CG Election 2025: रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र की हत्यारी रही है। निकाय चुनाव के विषय में भी जैसी शर्मनाक और असंवैधानिक हरकत कांग्रेस ने पिछले चुनाव में की थी, वह उसे देखना चाहिए। जबरन सभी निकायों पर कब्जा कर लिया था। जनता से उसका महापौर चुनने का अधिकार तक छीन लिया था। कानून को गैरकानूनी तरीके से बदल कर इस तरह कब्जा कर लिया था।

ठाकुर ने कहा कांग्रेस किसी मुंह से लोकतंत्र के हत्या की बात कर रही है। क्या चुनाव ने नियम कांग्रेस प्रत्याशियों पर लागू नहीं है? कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खत्म होने से घबराई हुई है और उसके प्रत्याशी और कार्यकर्ता हताश हो गए हैं, और अपनी हार मानकर घर बैठ गए हैं।

देवलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करती है। इसीलिए महापौर/अध्यक्ष आदि लोकतांत्रिक ढंग से चुने जाने का जनता का अधिकार बहाल किया है। धमतरी में एक ठेकेदार को ही कांग्रेस ने टिकट दे दिया था। यह नियम विरूद्ध तो है ही, अनैतिक भी है। पहले ठेकेदारों से रिश्वत लेती रही है कांग्रेस, अब उसी पेट नहीं भरा तो खुद ही ठेकेदारी भी करके निगमों का संसाधन लूट लेना चाहती है। जनता इन्हें माकूल जवाब देगी।

यह भी पढ़‍िये- कलेक्‍टर का कॉल डिटेल करें सार्वजनिक: मेयर प्रत्‍याशी नामांकन रद्द होने से तिलमिलाई कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप..

Tags:    

Similar News