BJP Sansad Kamlesh Jangde Biography in Hindi: भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े का जीवन परिचय...

BJP Sansad Kamlesh Jangde Biography in Hindi: कमलेश जांगड़े को भाजपा ने जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्हें भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद गुजाराम अजगल्ले का टिकट काट कमलेश जांगड़े को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने भाजपा के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीति की शुरुआत की। वर्तमान में वे महिला मोर्चा जिला सक्ती की अध्यक्ष है।

Update: 2024-03-03 14:17 GMT

BJP Sansad Kamlesh Jangde Biography in Hindi:  जांजगीर चांपा लोक सभा सीट से बीजेपी की कमलेश जांगड़े सांसद चुनी गई हैं। भाजपा की छात्र इकाई अखिल विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाली कमलेश जांगड़े का जन्म 30 दिसंबर 1977 को हुआ है। उनके पिता का नाम भूरेदास पात्रे है। वे आबकारी विभाग में कार्यरत थे।उन्होंने एमए हिंदी साहित्य और डीएड तक की शिक्षा ग्रहण की है। कमलेश जांगड़े का विवाह बसंत कुमार जांगड़े से हुआ है। उनके पति शासकीय ठेकेदार और ट्रांसपोर्टर है। कमलेश जांगड़े के ससुर सीआर जांगड़े शिक्षा विभाग में कार्यरत थे।

कमलेश जांगड़े सक्ती जिले के सक्ती ब्लॉक के ग्राम– मसनियां कला की रहने वाली है। वे अनुसूचित जाति ( सतनामी) वर्ग से आती हैं। उन्हें समाजसेवा, अध्ययन, राजनीति,भारतीय संस्कृति में रुचि है।

कमलेश जांगड़े वर्ष 2002 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संयोजक बनी। फिर 2005 से 2015 तक लगातार दो बार अपने गांव मसनियां कला की सरपंच रही। अपने प्रथम सरपंची के कार्यकाल के समय अविभाजित जांजगीर जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले में सर्वश्रेष्ठ सरपंच का सम्मान कलेक्टर द्वारा प्राप्त हुआ। 2015 से 2020 तक सरगुजा जिला में जिला प्रभारी का दायित्व मिला। 2015 से 2020 तक प्रदेश महिला मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य रहीं। 2020 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा का दायित्व मिला। 2020 से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा और जांजगीर नगर मंडल का दायित्व मिला।

वे जनवरी 2023 से जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नवीन जिला सक्ती का प्रभार मिला अक्टूबर 2022 से जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छतीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती बनी। वे एक बार जिलाध्यक्ष का चुनाव हार चुकी हैं। 2019 में भी टिकट के लिए कमलेश जांगड़े दावेदारी कर रही थीं।

Full View


Tags:    

Similar News