Supreme Court News: सीएम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, इस प्रदेश में चल रहे SIR को दी चुनौती...

Supreme Court News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर कर दी है। दायर याचिका में राज्य में चल रहे एसआईआर को चुनौती दी है।

Update: 2026-02-02 08:01 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Supreme Court News: दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर कर दी है। दायर याचिका में राज्य में चल रहे एसआईआर को चुनौती दी है।

रिट याचिका दायर करने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर विरोध किया था व कहा, एसआईआर की प्रक्रिया में रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्ट और नियमों का सीधेतौर पर उल्लंघन किया जा रहा है। सीएम से पहले, TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर कर शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था, ECI चुनाव अधिकारियों को अनौपचारिक निर्देश दे रहा है।

हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट ने ECI को ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के बाद 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' सूची में शामिल व्यक्तियों के सुचारू और पारदर्शी सत्यापन को सुनिश्चित करने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। बीते सप्ताह सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि ECI निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है।

Tags:    

Similar News