Lok Sabha Election 2024 Results Exit Poll: लोकसभा 2024 का Exit Poll: जानिए... एनडीए या इंडिया, केंद्र में किसकी बन रही है सरकार

Update: 2024-06-01 13:24 GMT
Live Updates - Page 3
2024-06-01 13:43 GMT

आज तक का Exit Poll: झारखंड

बीजेपी को झारखंड में इस बार 50 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। झारखंड में कुल 14 सीटे हैं। पिछली बार बीजेपी को 11 सीटें मिली थी। इस बार 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 4 से 6 सीट मिलने का अनुमान बताया गया है। 

2024-06-01 13:41 GMT

न्‍यूज 24 Exit Poll: छत्‍तीसगढ़

न्‍यूज 24 के एक्जिट पोल के अनुसार छत्‍तीसगढ़ की सभी 11 सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही है। न्‍यूज 24 के अनुमानों के अनुसार कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। 

2024-06-01 13:35 GMT

बिहार का Exit Poll

आज तक सीट के सर्वे में बिहार में एनडीए को 48 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को 42 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। बिहार की 40 में एनडीए को 29 से 33 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस नेतृत्‍व वाली इंडिया गठबंधन को 7 से 10 सीट मिलने का अनुमान है। पिछली बार बीजेपी गठबंधन को 39 और कांग्रेस को एक सीट मिली थी।  

Tags:    

Similar News