PM Modi Rahul Gandhi Video: संसद भवन में आमने-सामने आए PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों नेताओं के बीच हुई ये बातचीत, देखें वायरल वीडियो!
PM Modi Rahul Gandhi Video: संसद भवन परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के मौके पर पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच मुलाकात हुई। जानिए दोनों के बीच बातचीत का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल।
PM Modi Rahul Gandhi Video: संसद भवन परिसर में शनिवार (11 अप्रैल) को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अचानक मुलाकात हो गई । प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
संसद के अंदर और चुनावी रैलियों में अक्सर एक दूसरे पर तीखे प्रहार करने वाले इन दोनों टॉप नेताओं को एक साथ शांति से बात करते देख इंटरनेट यूजर्स काफी हैरान हैं।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Prerna Sthal on the Parliament premises to pay a floral tribute to Mahatma Jyotiba Phule on his 200th birth anniversary today.
— ANI (@ANI) April 11, 2026
Lok Sabha Speaker Om Birla, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Arjun Ram Meghwal, former… pic.twitter.com/QexqUVky1Z
प्रेरणा स्थल पर क्या हुआ?
यह वायरल वीडियो 11 अप्रैल की सुबह का है जब प्रधानमंत्री मोदी महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए संसद भवन परिसर के प्रेरणा स्थल पहुंचे थे।
वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि प्रेरणा स्थल पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश पहले से मौजूद हैं। इसी दौरान पीएम मोदी वहां पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री एक-एक करके सभी नेताओं से मिलते हैं और फिर राहुल गांधी के सामने रुक जाते हैं। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ सेकंड्स तक किसी मुद्दे पर बातचीत होती है। हालांकि दोनों के बीच क्या चर्चा हुई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
पीएम मोदी ने ज्योतिबा फुले को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने लिखा कि महात्मा फुले का जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए पूरी तरह समर्पित था।
महान समाज सुधारक महात्मा फुले की 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान और जन कल्याण को समर्पित कर दिया। वे कैसे आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने हुए हैं, इसी को लेकर मैंने इस आलेख में अपने विचार रखे हैं।…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2026
समाज सुधार में फुले के योगदान को किया याद
अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि महान समाज सुधारक महात्मा फुले के 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों की शुरुआत हो रही है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान और जन कल्याण के लिए लगा दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्योतिराव फुले हमेशा महिलाओं और समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के अधिकारों की वकालत करने में सबसे आगे रहे। उनके इन्हीं प्रयासों के कारण आज शिक्षा महिला सशक्तीकरण का एक सबसे शक्तिशाली माध्यम बन पाई है।