Aaj Ka Mausam 9 April: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 85 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जानें आज 9 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम!
Aaj Ka Mausam 9 April: IMD ने 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी और राजस्थान सहित 12 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जानें दिल्ली NCR समेत अपने शहर के मौसम का हाल।
फोटो: AI
Aaj Ka Mausam 9 April: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान का दौर जारी है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित 12 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली-एनसीआर: साफ हवा के साथ तेज हवाओं का दौर
राजधानी दिल्ली में आज (9 अप्रैल) आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) काफी सुधरा है और लोगों को साफ हवा मिल रही है। हालांकि 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश और बिहार: आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और मैनपुरी सहित आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की चेतावनी दी गई है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है। वहीं, बिहार में भी मौसम विभाग ने दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। हालांकि बिहार में 10 अप्रैल से मौसम शुष्क (Dry) हो जाएगा।
राजस्थान और मध्य प्रदेश: साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
मध्य प्रदेश के 32 जिलों (भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा आदि) में आज साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आंधी-बारिश का अलर्ट है। हालांकि कल से मौसम ड्राई होने लगेगा। दूसरी ओर राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर और नागौर सहित 10 से ज्यादा शहरों में बारिश की संभावना है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों और पूर्वोत्तर का हाल
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी है। आज यहां 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम सहित 8 राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भी भीषण गर्मी के बीच आज हल्की बारिश की संभावना है।