Bank Holiday 9 April: कल गुरुवार को किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक? घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट!
Bank Holiday 9 April: RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव के कारण केरल राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 14 और 15 अप्रैल को भी कई त्योहारों की छुट्टी रहेगी।
Bank Holiday Update: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार कल 9 अप्रैल 2026 को केरल राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे। केरल में कल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है जिसके कारण लोकल प्रशासन और RBI ने पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। देश के बाकी सभी राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य दिनों की तरह चालू रहेगा।
9 अप्रैल को सिर्फ केरल में बंद रहेंगे बैंक
कल गुरुवार को बैंक खुलेंगे या नहीं, इसे लेकर ग्राहकों के बीच काफी सवाल थे। दरअसल कल असम, केरल और पुडुचेरी जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए मतदान होना है। RBI की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक कल सिर्फ केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी क्योंकि वहां एक ही चरण में पूरे राज्य में चुनाव हो रहे हैं। देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। फिर भी किसी भी असुविधा से बचने के लिए ग्राहकों को अपनी होम ब्रांच से एक बार कन्फर्म करने की सलाह दी जाती है।
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू
केरल के बैंक ग्राहकों को छुट्टी के दिन भी ट्रांजैक्शन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंकों की फिजिकल ब्रांच बंद होने के बावजूद सभी डिजिटल बैंकिंग सर्विस पहले की तरह ही काम करेंगी। कस्टमर्स कैश निकालने के लिए ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर जैसे जरूरी काम आसानी से निपटाए जा सकेंगे।
अप्रैल महीने की बाकी छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इस बार अप्रैल में चुनावों के अलावा कई बड़े त्योहार भी पड़ रहे हैं जिनके कारण अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा।
- 14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल न्यू ईयर, बोहाग बिहू और चेईराओबा के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 15 अप्रैल: पश्चिम बंगाल, केरल, असम, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में स्थानीय नववर्ष (विशु, बंगाली न्यू ईयर) के चलते छुट्टी रहेगी।
- 16 अप्रैल: बोहाग बिहू के कारण कुछ राज्यों में कामकाज बंद रहेगा।
- 20 अप्रैल: कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया की छुट्टी रहेगी।
- 21 अप्रैल: त्रिपुरा में गरिया पूजा के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।