Lok Sabha Election 2024 Results Exit Poll: लोकसभा 2024 का Exit Poll: जानिए... एनडीए या इंडिया, केंद्र में किसकी बन रही है सरकार

Lok Sabha Election 2024 Results Exit Poll: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान खत्‍म होने के साथ एक्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। लोकसभा के लिए इस बार कुल 7 चरणों में मतदान हुआ है।

Update: 2024-06-01 13:24 GMT

Lok Sabha Election 2024 Results Exit Poll: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

लोकसभा चुनाव को लेकर देश की अलग-अलग एजेंसियों ने एक्जिट पोल किया। ज्‍यादातर एक्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्‍व वाली एनडीए गठबंधन की सत्‍ता में वापसी की संभावना जताई जा रही है। देश की 543 सीटों के लिए इस बार 7 चरणों में वोटिंग हुई है।

Live Updates
2024-06-01 15:13 GMT

जम्‍मू- कश्‍मीर में बीजेपी को 0 से 2 सीट का अनुमान बताया गया है। इंडिया गठबंधन के हिस्‍से में 0 से 3 सीट जाने का अनुमान जताया गया है।

2024-06-01 15:09 GMT

असम में एनडीए को इस बार 51 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिल सकता है। असम में कुल 14 सीट है। वहां इस बार बीजेपी को 10 से 12 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबधंन को 2 से 4 सीट मिल सकता है।

2024-06-01 15:04 GMT

उत्‍तराखंड में लोकसभा की 5 सीटे हैं। इस बार वहां एनडीए को 60 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन के हिस्‍से में 35 प्रतिशत जा सकता है। 2019 में बीजेपी सभी 5 सीट जीती थी। इस बार भी बीजेपी सभी 5 सीट जीत सकती है।

2024-06-01 15:01 GMT

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीट है। हिमाचल में बीजेपी को 64 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 34 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। 4 में से 4 सीट बीजेपी के जीतने की संभावना जताई गई है। 2019 में भी बीजेपी सभी चारों सीटे जीती थी।

2024-06-01 14:52 GMT

आज तक के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 26 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 31 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस और आप अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब में कुल 13 सीट है। पंजाब में बीजेपी को 2 से 4 सीट मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 7 से 9 सीट मिलने का अनुमान है।

2024-06-01 14:41 GMT

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटे हैं। पिछली बार बीजेपी ने यहां पूरी सीट जीती थी। आज तक के सर्वे के अनुसार हरियाणा में एनडीए को 48 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को वहां 44 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना बताई गई है। आज तक का अनुमान है कि हरियाणा में बीजेपी को 6 से 8 सीट मिल सकते हैं। इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटों का अनुमान बताया गया है।

2024-06-01 14:31 GMT

दिल्‍ली में लोकसभा की कुल 7 सीटे हैं। 2019 में सभी सीटें बीजेपी जीती थी। आज तक के सर्वे के अनुसार इस बार बीजेपी को 54 प्रतिशत वोट शेयर और इंडिया गठबंधन को 44 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 6 से 7 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया को 1 से 2 सीट मिल सकता है।

2024-06-01 14:28 GMT

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मतदान पश्चात (एक्जिट पोल) के सामने आए अनुमानों को भाजपा के लिए उत्साहजनक बताते हुए कहा कि ये अनुमान इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा ने भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन के निर्णय का धरातल पर रहकर सटीक आँकलन किया है। देव ने कहा कि भाजपा अपने लक्ष्य 'अबकी बार 400 पार' को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक सशक्त सरकार के साथ सत्ता में लौटेगी।

Tags:    

Similar News