CG-MP-UP समेत 18 राज्यों में होगी बारिश, आंधी तूफान के साथ पड़ेंगे ओले, घर से निकलने से पहले जानिए अपने शहर का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 मार्च तक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 18 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ही बारिश की संभावना जताई है।

Update: 2026-03-16 03:28 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

नई दिल्ली 16-03-2026, उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 मार्च तक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 18 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान और सतर्क रहने की अपील भी की गई है। चलिए जानते हैं आपके राज्य में आज का मौसम कैसा रहेगा? 

क्यों बिगड़ा मौसम का मिजाज ?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, जिसका असर देश के 18 राज्यों में देखने को मिल रहा है। मार्च के महीने में मौसम का मिजाज बदल गया है और कई राज्यों में गर्मी और धूप की जगह गरज-चमक के साथ ही तूफानी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। 

किन राज्यों में बारिश की चेतावनी ? 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिन 18 राज्यों में गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश की संभावना जताई है, उसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और ओड़िशा शामिल है।

तूफानी आंधी चलने की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा और उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और ओड़िशा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। यह स्थिति 20 मार्च तक रहने की संभावना है। 

कौन से राज्य के कितने जिलों में बारिश की चेतावनी ?

राजस्थान- 18 जिलों में बारिश की चेतावनी

मध्यप्रदेश- 12 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़- मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश- 43 जिलों में बारिश की चेतावनी

बिहार- 38 जिलों में बारिश की चेतावनी

हरियाणा- हरियाणा के लगभग सभी जिलों में बारिश की चेतावनी

MD ने क्या सलाह दी ?

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ?

शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें।

तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।

खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें।

दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।       

Tags:    

Similar News