मैहर रोपवे Closed: मां शारदा के भक्तों के लिए बड़ा 'ट्रैवल अलर्ट'! मैहर में रोपवे सर्विस सस्पेंड, जानें दर्शन का दूसरा 'रूट'

Maihar Ropeway Closed: मां शारदा धाम मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा ट्रैवल अलर्ट। 5 से 14 मार्च 2026 तक बंद रहेगी रोपवे सर्विस। चैत्र नवरात्रि के लिए हो रहा मेंटेनेंस। 15 मार्च से दोबारा होगी शुरू।

Update: 2026-03-05 14:52 GMT

मैहर 5 March 2026: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शारदा धाम (Maa Sharda Dham) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद जरूरी 'ट्रैवल अलर्ट' (Travel Alert) है। आगामी चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले मंदिर प्रबंधन ने मैहर रोपवे सर्विस (Maihar Ropeway) को 10 दिनों के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया है। आज यानी 5 मार्च से लेकर 14 मार्च 2026 तक रोपवे सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। यह फैसला लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और रोपवे के प्री-नवरात्रि मेंटेनेंस (Maintenance) को ध्यान में रखकर लिया गया है।

नवरात्रि के 'रश' के लिए एडवांस तैयारी

मैहर एसडीएम दिव्या पटेल (SDM Divya Patel) ने बताया कि इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाई जाएगी। इस पर्व के दौरान देश भर से लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए मैहर पहुंचते हैं जिससे रोपवे पर भारी दबाव (Load) रहता है। इसी 'रश' को सुरक्षित तरीके से हैंडल करने और किसी भी तकनीकी खराबी से बचने के लिए 10 दिनों का यह मेंटेनेंस अभियान चलाया जा रहा है।

रोपवे बंद है, तो श्रद्धालुओं के पास क्या हैं 'ऑप्शन'?

रोपवे बंद रहने के इस 10 दिन के पीरियड में भक्तों को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। हालांकि राहत की बात यह है कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 'शारदा एक्सप्रेस' (वैन सर्विस) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। फिर भी वैन से जाने के बाद अंतिम हिस्से की कुछ दूरी भक्तों को पैदल ही तय करनी पड़ेगी। मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि श्रद्धालु इसी जानकारी के हिसाब से अपना ट्रैवल प्लान बनाएं।

NDRF की 'ग्रीन सिग्नल' के बाद ही शुरू होगी सर्विस

एसडीएम दिव्या पटेल के मुताबिक 10 दिनों के इस इंटेंस मेंटेनेंस के बाद रोपवे के सुरक्षा मानकों (Safety Standards) को बारीकी से चेक किया जाएगा। इसके लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की एक स्पेशल टीम को बुलाया जाएगा। NDRF की टीम से हरी झंडी (Clearance) मिलने के बाद ही 15 मार्च 2026 से श्रद्धालुओं के लिए रोपवे का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।

Tags:    

Similar News