सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर हड़ताल पर! OPD की सेवाएं रहेंगी बंद, आखिर क्या है डॉक्टर की मांग

Medical College Doctors Strike: मध्यप्रदेश सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टर लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर आज से हड़ताल पर हैं. जब तक की उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तबतक ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे.

Update: 2026-03-09 05:25 GMT

इमेज- AI जनरेटेड 

Medical College Doctors Strike: 9 मार्च 2026, अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए जाने वाले हैं तो ये खबर जरुर पढ़ लें वरना आपको इलाज के लिए भटकना पड़ सकता है. अपनी मांगों को लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टर आज से हड़ताल पर हैं.

आज से हड़ताल पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर 

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टर आज से हड़ताल पर हैं. राज्यभर के करीब 8 हजार जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. इस दौरान अस्पताल में OPD की सेवाएं बंद रहेगी. सुबह से ही हड़ताल का असर देखने को मिल है.     

क्या है जूनियर डॉक्टर की मांग

जूनियर डॉक्टर लंबित स्टाइपेंड संशोधन की मांग की कर रहे हैं. जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के अनुसार, स्टाइपेंड संशोधन 1 अप्रैल 2025 से लागू होना था. लेकिन अबतक स्टाइपेंड संशोधित लागू नहीं किया गया है. इतना ही नहीं अप्रैल 2025 से देय एरियर का भी भुगतान किया गया है. इसे लेकर कई बार शासन और विभाग से मांग की गयी. लेकिन अबतक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. 

अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर पिछले तीन से डॉक्टर पिछले तीन दिन से काली पट्टी लगाकर विरोध कर रहे थे. काली पट्टी लगाकर काम कर रहे थे. इतना ही नहीं रविवार को अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ने ‘जस्टिस मार्च’ निकाला. वहीँ, अब डॉक्टर काम बंद करके हड़ताल पर हैं. और जब तक मांग पूरी नहीं होगी. हड़ताल जारी रहेगी. 

क्या क्या बंद रहेगा

हड़ताल के दौरान अस्पताल में OPD की सेवाएं बंद रहेगी. जिस वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. मरीजों को काफी समस्या हो सकती है. हालांकि स्थिति गंभीर होने पर ऑपरेशन किये जाएंगे. 





Tags:    

Similar News