भोपाल में दहलाने वाली वारदात! सिर्फ एक तमाचे का बदला लेने के लिए 30 सेकंड में 27 बार घोंपा चाकू, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
भोपाल के स्नूकर क्लब में खौफनाक वारदात! तमाचे का बदला लेने के लिए 30 सेकंड में 27 बार घोंपा चाकू। नाबालिग छात्र पर हमले के बाद पुलिस ने आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ा। पूरी वीडियो और खबर यहाँ देखें।
भोपाल: राजधानी भोपाल के स्कूनर क्लब में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब दो नाबालिग छात्रों ने नाबालिग छात्र पर चाकू से दनादन हमला कर दिया. इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र 10वीं में पढ़ता है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगा कि हमलावरों ने महज 30 सेंकड मे 27 वार किये.
घटना 15 फरवरी की है, जबकि 22 फरवरी को घटना का सीसीटीवी सामने आया. खास बात ये है कि पुलिस ने मामूली धाराओं मे केस दर्ज कर आरोपी छात्राओं को नोटिस देकर छोड़ दिया.
फिल्मी अंदाज में चाकू-छुरी से हमले
चाकूबाजी की गंभीर वारदात भोपाल (mp crime news) के टीला जमालपुरा के गणेश चौक स्थित स्नूकर क्लब में हुई. दो नाबालिग छात्र पहले से घात लगाए बैठे थे. जैसे ही 10वीं में पढ़ने वाला छात्र स्कूनर क्लब पहुंचा तो फिल्मी अंदाज में दोनों छात्रों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. महज 30 सेकेंड मे 27 वार किए और हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गए.
हमले में छात्र के हाथ में 10 से ज्यादा गहरे कट आए हैं, जबकि उसकी दो उंगलियां भी कट गईं. छात्र के कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं. घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कुछ दिन पहले हमलावरों से विवाद हुआ था
बताया जा रहा है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ते हैं. कुछ दिन पहले हुए झगड़े में थप्पड़ मारने की घटना के बाद बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया. पूल गेम में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी तनातनी हो चुकी है. घायल 16 वर्षीय छात्र गौतम नगर थाना क्षेत्र का निवासी है और रोजाना स्नूकर पूल में खेलने आता था. कुछ दिन पहले उसका क्लब में ही दो अन्य नाबालिग छात्रों विवाद हो गया था. उस दौरान छात्र ने दोनों को थप्पड़ मार दिए थे. इसी रंजिश में आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से हमला किया. हमला करने वाले दोनों नाबालिग भी 10वीं कक्षा के छात्र हैं और घायल के साथ कोचिंग में पढ़ते हैं. टीला जमालपुरा पुलिस थाने के टीआई आशुतोष उपाध्याय ने बताया "शुरुआती तौर पर मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज की थी. दोनों नाबालिग को थाने से नोटिस देकर छोड़ दिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर आगे अब कार्रवाई होगी.