भोपाल से धनबाद अब सीधा सफर! नई एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर, जानें पूरा शेड्यूल
भोपाल–धनबाद नई ट्रेन आज से शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाई। 27 फरवरी से नियमित सेवा, जानें स्टॉपेज और फायदे।
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से झारखंड के धनबाद के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है. भोपाल से धनबाद के बीच मंगलवार से नई ट्रेन चलेगी। आज शाम 7:30 को भोपाल स्टेशन पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। भोपाल-धनबाद के साथ भोपाल-चोपन के लिए भी नई ट्रेन का उद्घाटन होगा।
कब से नियमित चलेगी ट्रेन? (रेलवे के अनुसार)
- भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस (11631) 27 फरवरी 2026 से नियमित रूप से त्रि-साप्ताहिक चलेगी।
- धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस (11632) 1 मार्च 2026 से नियमित संचालन में आएगी।
- उद्घाटन स्पेशल ट्रेन आज प्रतीकात्मक रूप से चलाई गई, जबकि नियमित टाइम-टेबल के अनुसार संचालन इस सप्ताह से शुरू होगा।
किन-किन स्टेशनों से गुजरेगी?
यह ट्रेन मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड के महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे भोपाल, विदिशा, बीना, कटनी, प्रयागराज मार्ग के यात्रियों के साथ-साथ धनबाद और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
किसे मिलेगा फायदा?
- भोपाल और झारखंड के बीच सीधी कनेक्टिविटी
- कोयला एवं औद्योगिक क्षेत्र धनबाद तक आसान पहुंच
- छात्रों, नौकरीपेशा और व्यापारियों को सीधा रेल विकल्प
- लंबी दूरी के यात्रियों को समय और कनेक्शन की सुविधा
- रेलवे के अनुसार ट्रेन में AC और स्लीपर सहित सभी प्रमुख श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह ट्रेन सेवा मध्यप्रदेश और झारखंड के बीच संपर्क को मजबूत करेगी और यात्रियों को बड़ी सुविधा देगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे रेलवे विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।