Shatavari ka sevan karne ke labh: शतावरी के सेवन के लाभ, महिलाओ में ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में करता है मदद, जानिए इसके अनगिनत फायदे!
Shatavari ka sevan karne ke labh: आज हम आपको एक खास जड़ी बूटी के बारे में बताने वाले हैं जिसे आयुर्वेद में शतावरी (Asparagus) के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह जड़ी बूटी पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता, कमजोरी और साथ ही महिलाओं के दूध की मात्रा में बढ़ोत्तरी करता है।
Shatavari ka sevan karne ke labh: प्राचीन भारत में बड़ी से बड़ी बीमारियों और कमजोरियों का इलाज जड़ी बूटियों से ही किया जाता था। ऋषि मुनियों ने इन जड़ी बूटियों के उपयोग और इनके कार्यों का विस्तृत वर्णन अपने कई पुस्तकों में किया है। आज हम आपको एक खास जड़ी बूटी के बारे में बताने वाले हैं जिसे आयुर्वेद में शतावरी (Asparagus) के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह जड़ी बूटी पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता, कमजोरी और साथ ही महिलाओं के दूध की मात्रा में बढ़ोत्तरी करता है। जानिए इस सफेद जड़ वाले पौधे के कुछ खास लाभ।
स्टेमिना बढ़ाती है यह जड़ी बूटी
अगर आपको वैवाहिक जीवन में कमजोरी और स्टेमिना की कमी महसूस होती है तो यह जड़ी बूटी आपके लिए काफी कारगर साबित होगी। यह महिलाओं में अंडों के और पुरुषों में वीर्य गुणवत्ता को बढ़ाता है साथ ही इरेक्टाइल डिसफंक्शन (erectile dysfunction) में भी सहायक है। ऐसी महिलाएं जो गर्भधारण करने की सोच रही है उन्हें इसका सेवन जरुर करना चाहिए। यह जड़ी बूटी महिलाओं में होने वाले हार्मोन बदलाव को भी स्थित करता है।
अक्सर कई महिलाएं डिलीवरी के बाद काफी कमजोर हो जाती है। उनके लिए भी यह रामबाण औषधि है जो उन्हें जल्दी रिकवर करने में मदद करता है। साथ ही ऐसी महिलाएं जिन्हें अपने स्तनों में दूध की कमी महसूस होती है, उनके लिए भी इसका सेवन लाभकारी है।
इसके है अनगिनत स्वास्थ्य लाभ
शतावरी को जड़ी बूटियों की रानी कहा जाता है और यह सच भी है क्योंकि आपको कैसी भी कमजोरी हो, पाचन की समस्या हो या मानसिक कोई तकलीफ हो सबमें ये असरदार है। इसका नियमित सेवन शरीर में रोक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित रखता है जिससे हृदय संबंधित मरीज भी इसका लाभ ले सकते हैं। साथ ही शतावरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में नमी बनाए रखते है और और शरीर जवां बनी रहती है। बाल झड़ने की समस्या से भी राहत मिलती है। ऐसे पुरुष जो बॉडी बिल्डिंग या अपने शरीर में मसल्स बढ़ा रहे हैं उनके लिए भी इसका सेवन काफी लाभदायक है क्योंकि यह मांसपेशियों में वृद्धि और मजबूती प्रदान करता है। शतावरी के सेवन के लिए इसके पाउडर को गर्म दूध या पानी में मिलाकर, शहद के साथ ले सकते है।
Disclaimer(अस्वीकरण): शतावरी के बारे में यह लेख केवल सामान्य जानकारी देने के लिए लिखी गई है। इसके सेवन से पहले उचित चिकित्सकीय सलाह जरुर ले। इस लेख में दी गई जानकारी के लिए NPG.NEWS किसी भी प्रकार के जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।