Sardiyon Me Sarson Tel Ki Malish Ke Fayde: सर्दी में सरसों के तेल की मालिश से मिलेंगे फायदे ही फायदे

Sardiyon Me Sarson Tel Ki Malish Ke Fayde: नहाने से पहले इसी से मालिश की जाती थी। नहाने के बाद भी हाथ-पैरों पर ही नहीं चेहरे पर भी सरसों का तेल ही लगाया जाता था। होठों को फटने से बचाने के लिए नाभि में सरसों का तेल डालते थे।

Update: 2025-12-17 09:05 GMT

Sardiyon Me Sarson Tel Ki Malish Ke Fayde: पहले के दौर में सर्दी का मौसम आते ही छोटी बोतलों में सरसों का तेल भर के जगह-जगह रख लिया जाता था। नहाने से पहले इसी से मालिश की जाती थी। नहाने के बाद भी हाथ-पैरों पर ही नहीं चेहरे पर भी सरसों का तेल ही लगाया जाता था। होठों को फटने से बचाने के लिए नाभि में सरसों का तेल डालते थे। छोटे बच्चों की सर्दी-जुकाम का इलाज भी सरसों का ही तेल था। जोड़ों का दर्द हो तो सरसों के तेल की मालिश की जाती थी और खाना भी सरसों के तेल में बनाया जाता था यानी सर्दियों में सरसों का तेल बहुत बड़ा सहारा था। सरसों के तेल के ये फायदे आज भी जस के तस हैं। बस उनका प्रयोग थोड़ा सिमट गया है। आज हम आपको सरसों के तेल के ऐसे फायदे बताएंगे कि आप इसके इस्तेमाल के बारे में एक बार फिर जरूर सोचेंगे। आइये जानते हैं सर्दियों में सरसों तेल की मालिश के फायदे।

स्किन नहीं फटेगी

सर्दी में रूखी त्वचा बहुत बड़ी समस्या है। फटी हुई स्किन कितनी खराब लगती है यह तो हम सभी जानते हैं। अगर आप नहाने से पहले पूरे शरीर पर सरसों के तेल की मालिश करेंगे तो यह स्किन में अब्जॉर्ब हो जाएगा। नहाने के बाद ऊपरी चिकनाई तो निकल जाएगी लेकिन इसका असर खत्म नहीं होगा। यह आपकी स्किन में नमी बनाए रखेगा। आप नहाने के बाद भी हल्का सा सरसों का तेल अपने पूरे शरीर पर लगा सकते हैं।

बंद नाक खोले

अगर आपकी नाक बंद है तो आप अपनी उंगली में सरसों का तेल लगाएं और इसे अपनी नाक की अंदरूनी सतह पर चार-पांच बार फिरा लें। रात को ऐसा करके जब आप सोएंगे तो आपकी बंद नाक खुलेगी और आपको सांस लेने में आसानी होगी।

सर्दी-जुकाम से राहत

सर्दी-जुकाम से राहत के लिए सरसों के तेल की मालिश एक आजमाया हुआ नुस्खा है। छोटे बच्चों को दवाई देने के बजाय आप सरसों तेल से मालिश करें और असर देखें। सर्दी-जुकाम से राहत के लिए सरसों के तेल में अजवाइन या लहसुन जला लें फिर इस तेल से बच्चों की पीठ, पिंडलियों और तलवों की मालिश करें। आप देखेंगे कि बच्चों को कितनी जल्दी सर्दी जुकाम से राहत मिल जाएगी। यह प्रयोग बड़ों के लिए भी फायदेमंद है।

ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर

सर्दियों में नसे थोड़ी सिकुड़ जाती हैं जिससे ब्लड का सर्कुलेशन प्रभावित होता है। जब आप अपने पूरे शरीर पर सरसों के तेल की मालिश करेंगे तो इससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होगा।

जोड़ों की स्टिफनैस दूर होगी

अगर आपके जोड़ों का दर्द सर्दी के मौसम में बढ़ गया है तो आप सरसों के तेल से मालिश करें। सरसों के तेल की मालिश से जोड़ों में दर्द और सूजन कम होगी और आपको बहुत राहत मिलेगी।

गर्माहट दे

सरसों के तेल की मालिश से आपके शरीर को अंदरूनी गर्माहट मिलेगी। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

मसल्स रिलैक्स होंगी

सरसों के तेल की मालिश करने से आपकी मसल्स का पेन भी दूर होगा और मसल्स रिलैक्स होगी।

इंफेक्शन से राहत

सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए जब आप सरसों के तेल से अपने शरीर की मालिश करेंगे तो सर्दियों के दौरान होने वाले स्किन इन्फेक्शन से आपको राहत मिलेगी।

होंठ रहेंगे मुलायम

सर्दी के मौसम में होंठ फटने की समस्या भी बहुत बढ़ जाती है। अगर आप रोज रात में अपनी नाभि में सरसों के तेल की दो बूंदें डालकर सोएंगे तो आपके होंठ सर्दियों में भी कभी नहीं फटेंगे और मुलायम बने रहेंगे।

आएगी सुकून की नींद

सर्द रातों में अगर आप अपने तलवों की सरसों के तेल से मालिश करने के बाद सोएंगे तो आपको सुकून की नींद आएगी।

Tags:    

Similar News