Protein Se bhare top 5 fruit: क्या आपको भी है कमजोरी की शिकायत; तो रोज़ाना डाइट में शामिल करें ये 5 फल। जानिए प्रोटीन से भरे 5 फलों के बारे में!
Protein Se bhare top 5 fruit: जब भी हम कभी बीमार पड़ते हैं या फिर किसी प्रकार की कमजोरी आती है, तो हमारा शरीर किसी भी प्रकार के कार्य करने के लिए सक्षम नहीं रहता और इस कमजोरी के पीछे प्रोटीन का बहुत बड़ा हाथ है। आइए जानते हैं कौन से फल खाने से आपको प्रोटीन मिल सकते हैं.
Protein Se bhare top 5 fruit: जब भी हम कभी बीमार पड़ते हैं या फिर किसी प्रकार की कमजोरी आती है, तो हमारा शरीर किसी भी प्रकार के कार्य करने के लिए सक्षम नहीं रहता और इस कमजोरी के पीछे प्रोटीन का बहुत बड़ा हाथ है। मनुष्य के प्रति किलोग्राम वजन पर 0.8 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है, जो दिनभर के भोजन से मनुष्य को मिलता है। प्रोटीन का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि अब अंडा, दूध और मांस खाने होंगे, लेकिन दिन भर की आवश्यक प्रोटीन कुछ फलों से भी प्राप्त की जा सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे फल बताएंगे जो प्रोटीन से भरे होते है।
प्रोटीन का शरीर में कार्य
प्रोटीन को हमारे शरीर का सृजनात्मक हिस्सा कहा जाता है क्योंकि यहां हमारे कोशिकाओं और अंगों को बनाने और विकसित करने में सहायक होती है। बॉडी बनाने, वजन घटाने, बालों और त्वचा की सुरक्षा के लिए भी प्रोटीन आवश्यक है। मांसपेशियों की मजबूती और उनके क्षय को रोकने के लिए प्रोटीन लेना जरूरी है। छोटे बच्चे जो विकास के शुरुआती चरण में होते हैं उन्हें प्रोटीन की सख्त आवश्यकता होती है। ये फल मांस और अंडे की तरह तो प्रोटीन प्रदान नहीं करते लेकिन शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन जरूर बना लेते हैं। आइए जानते है कुछ ऐसे फल जो प्रोटीन से भरे हुए हैं।
कटहल/Jackfruit
भारत में जब भी आप वेज मीट के बारे में सुने तो समझ जाइए की कटहल की बात हो रही है, क्योंकि इसकी रेशेदार बनावट की वजह से यह बिल्कुल मीट के टुकड़े की तरह नजर आता है। कच्चे कटहल को पकाकर या सब्जी की तरह बना कर भी खा सकते हैं। 100 ग्राम कटहल में लगभग 1.72 ग्राम प्रोटीन प्राप्त हो जाता है। प्रोटीन के साथ ही इससे फाइबर और vitamin B6 भी प्राप्त होती है।
अमरूद/Guava
100 ग्राम अमरूद में 2.25 प्रोटीन मिल जाता है, जिस वजह से इसे प्रोटीन फलों का राजा भी कहते हैं। यह ऐसा फल है जो आसानी से घरों या बाजारों में मिल जाती है, साथ ही कीमत भी अधिक नहीं होती। अमरूद में प्रोटीन के साथ साथ विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। साथ ही इसके पत्तों के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
एवोकाडो/Avocado
भारत में यह फल पिछले दो तीन सालों में काफी फेमस हुआ है। 100 ग्राम के एवोकाडो में 2 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। वैसे तो इस फल के अनगिनत फायदे हैं लेकिन यह हृदय और वजन घटाने के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और फाइबर की उच्च मात्रा के वजह से यह और भी पौष्टिक हो जाता है। इसमें मौजूद ओलिक एसिड हार्ट पेशेंट के लिए काफी मददगार होती है। साथ ही इसमें मिलने वाले ओमेगा-3 और फोलेट, मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाते हैं
शहतूत/Mulberries
ताजे शहतूत का फल भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके 100 ग्राम फल में 1.5 से 2 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त हो सकती है। यह फल शहरी बाजारों में काफी मुश्किल से ही दिखाई देते थे लेकिन इसके बारे में काफी लोग अब जानने लगे हैं जिस वजह से यह आपको आसानी से मिल जाएगी। प्रोटीन के साथ-साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व, आयरन और फाइबर भी मौजूद होता है।
कीवी/Kiwi
इस फल को उगाने की शुरुआत चीन और न्यूजीलैंड से मानी जाती है। लेकिन इसके प्रोटीन रिच होने की वजह से यह अब भारत में भी उगाया जाने लगा है। बाहर से यह एक रोएदार फल है और इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। सुबह खाली पेट कीवी के सेवन से सर्दी–जुकाम और वायरल बीमारियों से बचा जा सकता है। इसका सेवन ब्लड प्रेशर, पाचन और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।