मुलेठी के फायदे : यह हर्बल औषधि कई समस्याओं का करती है जड़ से सफाया,प्रयोग भी है आसान

Update: 2023-02-11 05:11 GMT

स्वाद में हल्की मीठी मुलेठी एक विश्व प्रसिद्ध हर्बल औषधि है। प्राचीन काल से इसकी छाल, जड़ और तने को दवाओं और काढ़े के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। आयुर्वेद के अनुसार यह वात, कफ, पित्त तीनों दोषों को शांत करती है। कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, प्रोटीन और वसा के गुणों से भरपूर मुलेठी अनेक शारीरिक समस्याओं से लड़ने में कारगर है।आइए जानते हैं इसके फायदे।

मुंह के छालों के लिए मुलेठी

भारतीय घरों में पीढ़ियों से यह नुस्खा आज़माया जाता रहा है। कई बार कितनी भी दवाइयां खाने के बाद भी मुंह के छालों से निज़ात नहीं मिलती। ऐसे में मुलेठी के टुकड़े चूसने की सलाह दी जाती है। आप मुलेठी के टुकड़े पर शहद लगाकर भी चूस सकते हैं। इससे काफी लाभ होता है।

थकान और कमजोरी दूर करे

अगर आपको हमेशा थकान महसूस होती है और आप दिन की शुरुआत में ही लगातार खुद को फ्रेश नहीं पा रहे हैं तो आपको मुलेठी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप दो ग्राम मुलेठी पाउडर के साथ एक चम्मच घी और एक चम्मच शहद को गर्म दूध में मिलाकर पिएं। कुछ ही दिनों म के आप फर्क महसूस करेंगे।

खांसी भी ठीक होती है

मुलेठी को चूसने से खांसी और गले की खराश भी ठीक होती हैं। सूखी खांसी ठीक करने के लिए मुलेठी के 1 चम्मच चूर्ण को शहद के साथ दिन में 3 बार चाटना चाहिए।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाए

मुलेठी पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए भी बहुत उपयोगी है। यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करती है। टेस्टोस्टेरॉन प्रजनन क्षमता बढ़ाता है।

आंखों के रोग के लिए मुलेठी

मुलेठी के पानी से आंखों को धोने से आंखों की समस्याएं दूर होती हैं।मुलेठी चूर्ण और सौंफ का चूर्ण बराबर मात्रा में मिलाकर एक चम्मच शाम को खाने से आंखों की जलन मिटती है तथा आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

मुलेठी में 'ग्लाइसीराइजिक एसिड' पाया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होता है। यह गुण मस्तिष्क की समस्याएं दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है।

लिवर को दुरुस्त कर सकती है मुलेठी

हेपेटाइटिस सी की स्थिति में लिवर में सूजन हो जाती है। इलाज में देर करने पर यह बीमारी लिवर को डैमेज करती है। मुलेठी हेपेटाइटिस सी के इलाज में मदद कर सकती है।

पेट की परेशानियां दूर करे

यह पेट की परेशानी से राहत दिलाने में प्रभावी होती है। इसके अर्क की मदद से मतली, पेट दर्द और पेट की मरोड़ को कम किया जा सकता है। कब्ज से राहत पाने के लिए आप मुलेठी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज़ से रखे सुरक्षित

मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट और हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण मुलेठी डायबिटीज से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।

एक्ज़िमा ठीक कर सकती है

स्किन डिसीज़ एक्जिमा से पीड़ित लोग अगर इसकी जड़ का अर्क लगाएं तो एक्जिमा से छुटकारा मिलता है। यह अर्क बैक्टीरिया को मारता है।

माइग्रेन के दर्द में राहत दे

मुलेठी के पाउडर में शहद की कुछ बूंदें मिलाकर नाक में डाला जाए तो इससे माइग्रेन के दर्द में आराम मिलता है।

कैंसर से कर सकती है बचाव

अध्ययन बताते हैं कि मुलेठी में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से कैंसर का खतरा कम करने में मदद मिल

सकती है।आप रात भर मुलेठी को पानी में गलाकर सुबह इसका पानी पी सकते हैं या फिर आप इसे चबाकर भी खा सकते हैं।इससे प्रोस्टेट और गले का कैंसर होने की संभावना घटती है।

Tags:    

Similar News