Monsoon Season Health Tips In Hindi: मानसून में वायरल बीमारियों से रहना है दूर? डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें, इम्युनिटी बढ़ेगी और बीमारी रहेगी दूर

Monsoon Season Health Tips In Hindi: बारिश का मौसम अपने साथ राहत तो लाता है, लेकिन बीमारियों का खतरा भी साथ लाता है। खासकर वायरल फ्लू, सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट की समस्याएं इस मौसम में आम हो जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है हमारी कमजोर होती इम्युनिटी। लेकिन अगर हम थोड़ा ध्यान अपनी डाइट पर दें, तो इन बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। इस मौसम में खानपान में कुछ खास चीजों को शामिल कर आप अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 6 चीजों के बारे में जिन्हें मानसून में ज़रूर अपनाना चाहिए।

Update: 2025-07-01 14:46 GMT

हेल्दी और ताजे फूड्स

मानसून में तली-भुनी और बाहर की चीजों से दूरी बनाकर घर का बना ताजा खाना खाएं। मौसमी फल जैसे पपीता, अमरूद और सेब इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही हरी सब्जियों और दालों को रोज़ाना की डाइट में ज़रूर शामिल करें।

काढ़ा

एक कप गर्म काढ़ा आपकी इम्युनिटी को बूस्ट कर सकता है। इसे बनाने के लिए दालचीनी, तुलसी, अदरक, काली मिर्च और लौंग का इस्तेमाल करें। चाहें तो थोड़ा शहद डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।

लहसुन

लहसुन में पाए जाने वाला एलिसिन तत्व शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देता है। रोज़ सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची कलियां चबाना बहुत फायदेमंद होता है।

नारियल पानी

बरसात में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों के जूस पीना शरीर से टॉक्सिन निकालता है और इम्युनिटी को बेहतर बनाता है।

तुलसी की चाय

तुलसी और अदरक की चाय इस मौसम में रामबाण साबित होती है। ये शरीर में गर्मी बनाए रखने के साथ-साथ वायरस से बचाव करती है।

गिलोय का जूस

गिलोय को आयुर्वेद में अमृता कहा गया है। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। मानसून में रोज़ सुबह गिलोय का जूस पीना फायदेमंद रहता है।

डिस्क्लेमर- यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और दवाइयां ले रहे हैं तो किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। एनपीजी न्यूज किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता है।

Tags:    

Similar News