Juice Therapy: जानिए कौन सी बीमारी में पिएं कौन सा जूस, कैसे बनाएं, कब पिएं...

Juice Therapy: जानिए कौन सी बीमारी में पिएं कौन सा जूस, कैसे बनाएं, कब पिएं...

Update: 2025-08-25 06:45 GMT

Juice Therapy: ताज़ा और घर में बना जूस धीरे-धीरे पिया जाए तो मेडिसिन बन सकता है। जूस थेरपी में इसी बात पर फोकस किया जाता है कि कौन सा जूस किस बीमारी में किस तरह लें जिससे मरीज को फायदा हो। जूस थेरपी के अनुसार घर में जूस कोल्ड प्रेस तकनीक से बनाया जाए तो बहुत बढ़िया क्योंकि इसमें मिक्सी की तरह बहुत तेजी से काम नहीं होता, धीरे-धीरे चीज़ पीसी जाती है। हीट की वजह से भी न्यूट्रिएंट्स का लॉस इसमें नहीं होता। इस तरह की मशीनें अब बाज़ार में आसानी से मिल जाती हैं। आइये जानते हैं कौन सी बीमारी में कौन सा जूस पीना फायदेमंद है।

सिट्रस जूस

अगर आपकी इम्यूनिटी कमज़ोर है और आप सर्दी, खांसी, बुखार के जल्दी शिकार हो जाते हैं या आपको डायबिटीज़ है तो सिट्रस फ्रूट जूस आपके लिए बेहतर हैं जैसे मौसंबी का जूस, लेमन जूस, ऑरेंज जूस आदि। विटामिन सी से भरपूर ये जूस आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

ग्रीन जूस

अगर किसी बीमारी के चलते आपका हीमोग्लोबिन तेजी से नीचे गिर गया है तो आपको ग्रीन जूस पीना चाहिए। ग्रीन जूस जैसे कि पालक का जूस आदि। इनके अंदर क्लोरोफिल कंटेंट होता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। आपको ग्रीन जूस खाली पेट एक गिलास पीना चाहिए। या आप इसे लंच से 1 घंटे पहले भी ले सकते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी बेशक जूस नहीं है, लिक्विड है लेकिन बेहद फायदेमंद है। जब फूड पाॅइज़निंग हो, दस्त हों, कुछ भी न पच पा रहा हो, खाते ही उल्टी हो जा रही हो या फिर पेट में अल्सर हो, ईवन कैंसर पेशेंट तक सबके लिए नारियल का पानी बैस्ट है। नारियल पानी एक कंप्लीट फूड कहलाता है। इसमें ढेर सारे बेहद ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स हैं जिनका कमज़ोर शरीर भी आसानी से इस्तेमाल कर पाता है और पेशेंट को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।

रैड जूस

चुकंदर, गाजर, टमाटर जैसी चीज़ों से बना रैड जूस आपके हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाएगा और आपके घाव, एक्ज़िमा, अल्सर जैसी समस्याओं को हील करेगा। चुकंदर का जूस आपको डिप्रेशन से भी राहत देगा।

सफेद पेठे का जूस

अगर आपको आर्थराइटिस या जाॅइंट पेन की समस्या है तो आपके लिए सफेद पेठे का जूस पीना फायदेमंद है। इसे सुबह खाली पेट लें। आपको जल्द लाभ होगा।

आंवले का जूस

अगर आप सालों से कब्ज़ से परेशान हैं, सारे उपाय अपना कर तंग हो चुके हैं तो आपको आंवले का जूस पीना चाहिए। आंवले का जूस आप सुबह खाली पेट 100 एम एल लें। 5-6 दिन में ही आपको पुरानी से पुरानी कब्ज़ से राहत मिल जाएगी।

अंगूर का जूस

अगर आपको सिर दर्द की समस्या बहुत परेशान करती है या आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो आपको अंगूर का जूस पीना चाहिए। यह जूस लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद है।

पाइनएप्पल जूस

आपको अल्सर है या फिर आप ओबेसिटी से मुक्ति चाहते हैं तो पाइन एप्पल का जूस आपके लिए फायदेमंद है। पाइनएप्पल जूस आप फ्लू के दौरान भी पी सकते हैं।

Tags:    

Similar News