Ice Bath benefits : इन दिनों ट्रेंड में आइस बाथ, स्किन एंड मेंटल हेल्थ के लिए बेस्ट... आईये जाने क्या है Ice bath

इसे क्रायोथेरेपी के रूप में भी जाना जाता है। इसे करने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं यह त्वचा और मेंटल हेल्थ के लिए भी गुणकारी होता है।

Update: 2024-04-27 12:48 GMT

 सोशल मीडिया पर अकसर कई सारे ट्रेंड्स सामने आते रहते हैं। आइस बाथ (Ice Bath) इन्हीं ट्रेंड्स में से एक है, जो आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है। 

इन दिनों, आइस बाथ या ठंडे पानी में गोता लगाना सोशल मीडिया पर सेलेब्स और आम लोगों दोनों के लिए सबसे ट्रेंडी चीज बन गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं।

आइए जानते हैं क्या है आइस बाथ (Ice Bath benefits) और इसके फायदे-

क्या है आइस बाथ?




आइस बाथ, जिसे कभी-कभी ठंडे पानी में डुबकी लगाना या क्रायोथेरेपी के रूप में भी जाना जाता है, में व्यक्ति को 11 से 15 मिनट तक पानी में डुबे रहता है। इस पानी को 50 और 59 डिग्री फारेनहाइट (10 और 15 डिग्री सेल्सियस) के बीच ठंडा किया जाता है। इसे आमतौर पर कसरत के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए एथलीट्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई सेलिब्रिटी भी इसके लाभों की वजह से इसे अपना रहे हैं।

मांसपेशियों की रिकवरी तेज करे

आइस बाथ यानी बर्फ के पानी से नहाने से से मांसपेशियों की रिकवरी तेजी से हो सकती है और चोट लगने का खतरा कम हो सकता है।

सूजन कम करे

हैवी एक्सरसाइज या कसरत करने के बाद, आइस बाथ करने से सूजन और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।

ब्लड सर्कुलेशन सुधारे

बर्फ के पानी से नहाने से इसका ठंडा तापमान सर्कुलेशन को स्टीमूलेट करता है, जिससे मांसपेशियों में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन डिलीवरी में बढ़ोतरी होती है।

मेंटल हेल्थ के लिए गुणकारी




आइस बाथ को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य से जोड़ा गया है। इसे करने से रिलैक्सेशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करे

बर्फ के पानी से नहाने से आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। आइस बाथ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकता है, जिससे बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सेहत के साथ-साथ आइस बाथ हमारी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। बर्फ का ठंडा तापमान स्किन पोर्स को टाइट करने, सूजन को कम करने और एक ग्लो को बढ़ावा देकर त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।

Tags:    

Similar News