Home Remedies For Acne: वैलेंटाइंस डे से पहले चेहरे के मुंहासे होंगे दूर, रूप निखरेगा,अपनाइये ये घरेलू नुस्खे....

Home Remedies For acne: 16-17 की उम्र में चेहरे के मुंहासे नज़र आने लगते हैं जो चेहरे की खूबसूरती में तो कमी लाते ही हैं,उनमें सूजन और तकलीफ़ भी होती है। यूं तो इस उम्र में मुँहासों का होना सामान्य बात है क्योंकि इस दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसकी वजह से चेहरा ज्यादा ऑइली होने लगता है।

Update: 2024-02-05 11:44 GMT

Home Remedies For acne: सबसे खूबसूरत उम्र में सबसे ज्यादा परेशान करने वाली प्राॅब्लम होते हैं मुहांसे। 16-17 की उम्र में चेहरे पर मुहांसे नज़र आने लगते हैं जो चेहरे की खूबसूरती में तो कमी लाते ही हैं,उनमें सूजन और तकलीफ़ भी होती है। यूं तो इस उम्र में मुँहासों का होना सामान्य बात है क्योंकि इस दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसकी वजह से चेहरा ज्यादा ऑइली होने लगता है। इस कारण रोम छिद्र बन्द हो जाते हैं और यही तेल रोम छिद्रों में इकट्ठा होने लगता है। नतीजतन चेहरे पर मुँहासे हो जाते हैं। इनसे बचना तो काफी मुश्किल है लेकिन नीचे दी गई कुछ होम रेमेडीज़ इन मुहांसों से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकती हैं।

1.दाल चीनी का पाउडर

हाफ टी स्पून दाल चीनी का पाउडर लें और आवश्यकतानुसार शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। रात को इस पेस्ट को हर एक मुँहासे पर लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर ताजे पानी से चेहरे को धो लें।

2. कैमोमाइल टी

आप कैमोमाइल टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दो टी स्पून या दो कैमोमाइल टी बैग को पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इसे काॅटन बाॅल से चेहरे पर लगाएं।

3. एलोवेरा

आप ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे डायरेक्ट चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसकी ठंडक से आपको काफी राहत मिलेगी, साथ ही सूजन भी खत्म होगी।  इसके नियमित इस्तेमाल से बैक्टीरियल संक्रमण भी ठीक होगा।

4. नींबू का रस

एक नींबू के रस में गुलाब जल की कुछ बंदे डालें और दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे कॉटन बॉल से अपने चेहरे पर लगाएं। यह पिंपल्स होने से भी बचाव करता है, साथ ही इसे लगाने से आपकी त्वचा शाइन करेगी और यदि डार्क स्पॉट्स है तो वह भी दूर होंगे।

5. टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल भी आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है। आप 1से 2 बूंद टी ट्री ऑयल में एक-दो बूंद लैवेंडर ऑयल मिलाएं। और इसे चेहरे पर 5-10 मिनट के लिए अप्लाई करें। ये नुस्खा बेहद फायदेमंद है। आप लेमन जूस के साथ भी टी ट्री ऑयल मिक्स कर सकते हैं। 3 से 4 बूंद नींबू के रस में 1 से 2 बूंद टी ट्री ऑयल मिला सकते हैं। या फिर दो बूंद टी ट्री ऑयल को 1-2 टीस्पून पानी में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। आपको बस ध्यान यह रखना है टी ट्री ऑयल को 5 से 10 मिनट से अधिक चेहरे पर ना लगाएं। साथ ही इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें क्योंकि कुछ लोगों को टी ट्री ऑयल सूट नहीं करता है।

6. क्यूकंबर

एक छोटा खीरा रफली काट लें। अब एक मिक्सर जार में एक कप ओटमील और काटे हुए खीरे को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में एक चम्मच दही मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।

7. बेसन

दो चम्मच बेसन लें। इसमें चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, इतना ही चंदन पाउडर मिलाएं। अब कुछ बूंदें घी की या बादाम का तेल मिलाएं और गुलाबजल या सादा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरा धो लें।

जल्द राहत के लिए बदलें लाइफस्टाइल

आप अपने लुक को जल्द से जल्द बेहतर बनाना चाहते हैं इसलिए लाइफ स्टाइल में थोड़े बदलाव करें। सुबह खाली पेट 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। हार्मोनल बदलावों को नियंत्रित करने के लिए दिनभर में 10-12 गिलास पानी ज़रूर पिएं। जंक फूड, आइसक्रीम, चॉकलेट, मसालेदार भोजन और डीप फ्राइड आइटम से बचें। सलाद और वेजिटेबल बढ़ाएं। और रात को भी टाइम से सोएं। भरपूर आराम से चेहरा खिला-खिला दिखेगा।

Full View

Tags:    

Similar News