Gut Health : पेट की इन समस्याओं को ना करें इग्नोर, वरना आगे चलकर हो सकती हैं कैंसर, हार्ट अटैक, फैटी लिवर जैसी बड़ी बीमारियां

Gut Health : पेट की समस्याएं हमें बहुत आम लगती हैं। लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो सावधान हो जाइए क्योंकि आंतों और पेट से जुड़ी ये समस्याएं भविष्य में किसी बड़ी बीमारी के रूप में सामने आ सकती हैं, उनका संकेत हो सकती हैं। आइये पहचानते हैं लक्षण और रहते हैं सतर्क।

Update: 2026-02-04 10:06 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Gut Health : पेट की समस्याएं हमें बहुत आम लगती हैं। कभी पेट फूलता है, कभी गैस ज्यादा बनती है, लूज मोशन होते हैं और कभी एसिडिटी-खट्टी डकार तो कभी ज़रा सा खाना खाने के बाद भी पेट स्ट्राइक मोड में आ जाता है कि बस अब और कुछ नहीं। हम इन समस्याओं को बहुत मामूली मान कर कोई घरेलू नुस्खा आज़माते हैं या पुदीना-एसिडिटी की टेबलेट ले लेते हैं। लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो सावधान हो जाइए क्योंकि आंतों और पेट से जुड़ी ये समस्याएं भविष्य में किसी बड़ी बीमारी के रूप में सामने आ सकती हैं, उनका संकेत हो सकती हैं। आइये पहचानते हैं लक्षण और रहते हैं सतर्क।

फैटी लिवर

अगर पूरे समय आपका पेट भरा-भरा लगता है, डकार आती रहती है और भूख नहीं लगती तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। जाएं, जाकर डॉक्टर से परामर्श लें।

पैंक्रियाटिक डैमेज

अगर पेट में बहुत ज्यादा गैस बनती है, स्टूल(मल) ऑयली है और आसानी से फ्लश नहीं होता या बिना वजह वजन कम होता जा रहा है, जब-तब बुखार आ जाता है, खाना खाने के बाद पेट दर्द होता है या पेट के ऊपरी हिस्से और पीठ में दर्द बना रहता है तो इसे हल्के में ना लें। ये पैंक्रियाटिक डैमेज के संकेत है।

ओवेरियन कैंसर

महिलाओं में ओवेरियन कैंसर बहुत काॅमन होता जा रहा है। इसके लक्षण भी पेट की समस्याओं के रूप में सामने आते हैं। अगर आपके पेट में भारीपन रहता है या पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता है तो एक बार अपनी गाइनेकोलॉजिस्ट से मिल लें।

हार्ट डिसीज़

बार-बार पेट फूलना और उल्टी आने का अहसास होना भी खतरनाक है। यह किसी हार्ट डिसीज़ का लक्षण हो सकता है। खासकर इस पर वे लोग नजर रखें जो डायबिटीज से पीड़ित है। क्योंकि कई बार उन्हें हार्ट अटैक के लक्षण पता ही नहीं चलते और हार्ट अटैक आ जाता है। इसलिये उन्हें पेट से संबंधित इन बदलावों पर नजर रखना चाहिए।

पेट का कैंसर

अगर आपका पेट बहुत थोड़ा सा खाना खाने के बाद ही बहुत बुरी तरह भर जाता है, खाना पचता नहीं है और हमेशा उल्टी आने जैसा लगता रहता है तो यह पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इन्हें गंभीरता से लें और एक बार डाॅक्टर से चैक जरूर करा लें।

Tags:    

Similar News