दिल्ली से लौटे सीआईएसएफ के जवान के साथ एक अन्य में मिले मंकी पॉक्स के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

Update: 2022-08-08 07:06 GMT

दंतेवाड़ा । दिल्ली से लौटे सीआईएसएफ के जवान के साथ एक अन्य जवान में मंकी पॉक्स के लक्षण मिले है। दोनो जवानों को जगदलपुर के महारानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया हैं। जहां मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है। दोनो का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा के बचेली में पदस्थ सीआईएसएफ का एक जवान कुछ दिन पूर्व दिल्ली से लौटा हैं। तो वही दूसरे जवान की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है। दोनो के शरीर पर मंकी पॉक्स के लक्षण जैसे चट्टेदार दाने उभर कर आ गए हैं। दोनो जवानों के सीने व पेट के पास एसे दाने उभर कर आ गए है। जबकि हथेलियों व पैर के तलवों के पास कोई दाने नही है। दोनो के सेंपल पुणे की वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। जवानों का उपचार जारी है।

Tags:    

Similar News