Curd-Jaggery Benefits: दही में डालिए गुड़ की एक डली और फिर देखिए कमाल, गर्मी में ज़बरदस्त है ये काॅम्बिनेशन, जानिए फायदे...
Curd-Jaggery Benefits: दही में डालिए गुड़ की एक डली और फिर देखिए कमाल, गर्मी में ज़बरदस्त है ये काॅम्बिनेशन, जानिए फायदे...
Curd-Jaggery Benefits: ये तो आपने कई बार पढ़ा होगा कि दही में नमक डालकर खाना आयुर्वेद के अनुसार सही नहीं है। उसके बजाय दही में मिठास घोली जाए तब दही शरीर के लिए अमृत बन जाता है। खासकर जब ये मिठास शक्कर की न होकर गुड़ की हो तो फिर बात ही क्या! क्योंकि पोषक तत्वों से भरा दही जहां प्रोबायोटिक होता है, वहीं इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं। गुड़ आयरन का ज़बरदस्त स्रोत है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भर-भर के होते हैं। गर्मियों में दही में गुड़ की एक डली डाल लीजिए और खाइए। आपको जो फायदे मिलेंगे उनकी आपने उम्मीद भी न की होगी।
लू से बचाए
गर्मी के दिनों में लू लगने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। लू से बचने के लिए दही में गुड़ डालकर खाएं और फिर बाहर जाएं। दही और गुड़ के साथ में सेवन से बाॅडी हाइड्रेटेड रहती है। यह शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखता है। जिससे गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव होता है। साथ ही गर्मी से आकर जो थकान और कमजोरी लगती है, उसका भी नामोनिशान न रहेगा।
खून बढ़ेगा
गुड़ और दही का साथ में सेवन करने से आपके शरीर में खून की कमी दूर होगी क्योंकि गुड़ में आयरन और मैगनीज़ अच्छी मात्रा में होते हैं।ये कांबिनेशन सुखद अहसास देता है जिसे आप बहुत शौक से खा सकते हैं और मजे-मजे में खून और ताकत बढ़ा सकते हैं।
वजन बढ़ने से रोके
गुड़ और दही का साथ में सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। 100 ग्राम दही में 11 ग्राम प्रोटीन होता है। गुड़ और दही का साथ में सेवन करने से पेट देर तक भरा रहता है और संतुष्टि का एहसास भी रहता है जिससे आप बेवजह की मंचिंग से बच जाते हैं जिससे वेट लाॅस में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी होगी बेहतर
गुड और दही का काॅम्बिनेशन इम्यूनिटी को बेहतर करता है। जिससे बीमारियों से आपका बचाव होता है और आप ताकत से भरे रहते हैं। कमजोरी आपसे कोसों दूर रहती है।
स्ट्राॅन्ग बोन्स के लिए बेस्ट फूड
आप जो खाते हैं उसका पोषण सही तरह से खून के जरिए शरीर के हर अंग तक पहुंचे इसके लिए आयरन ज़रूरी है। दही पोषक तत्वों का भंडार है और बोन हेल्थ के लिए खासकर फायदेमंद है। आयरन की कमी से हड्डियों की कोशिकाओं की गतिविधि प्रभावित होती है इसलिए दही और गुड़ का साथ में सेवन हड्डियों के लिए परफेक्ट है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ इनके खोखले होने की दर को कम करता है जो ढलती उम्र की महिलाओं की आम समस्या है।
पाचन होगा बढ़िया
दही नेचुरल प्रोबायोटिक है। यह हानिकारक जीवाणुओं को खत्म कर पाचन में सहायक लाभकारी जीवाणुओं को बढ़ाता है। वहीं गुड़ में इनुलिन नाम का आहार फाइबर होता है, जो गट में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। इसलिए दही और गुड़ के साथ में सेवन से हमारा पाचन तंत्र अच्छे तरीके से काम करता है। साथ ही यह पेट की ऐंठन, सूजन और दर्द जैसी समस्याओं को ठीक करता है।
कोलेस्ट्रॉल होता है कम
दही-गुड़ साथ में खाना दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो पाचन को अच्छा रखते हैं और बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। वहीं गुड़ में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। दही - गुड़ के सेवन से कोरोनरी आर्टरी डिसीज़ से बचाव होता है।
मुंह के छाले होंगे ठीक
दही और गुड़ के साथ में सेवन से शरीर और पेट ठंडा रहता है। इससे मुंह में छाले होने की समस्या से बचाव होता है।
महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद
दही और गुड़ का साथ में सेवन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है इसकी सेवन से जहां पाचन ठीक रहता है वही खून भी बढ़ता है जिसकी महिलाओं के शरीर में आमतौर पर कमी हो जाती है। दही और गुड़ के साथ में सेवन से पीरियड्स पेन से भी राहत मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
दही और गुड़ का साथ में सेवन करने से बाॅडी डिटाॅक्स होती है और पेट साफ रहता है। इसका असर स्किन पर भी पड़ता है और एक्ने-पिंपल्स से राहत मिलती है।