Benefits of yoga: दर्द से राहत, पीरियड्स की समस्या भी होगी दूर, बस करे ये 3 योगासन, जानिए यहां...

Benefits of yoga: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण महिलाओं में ओवेरियन सिस्ट की समस्या काफी आम हो गई है।

Update: 2025-02-22 03:25 GMT
Benefits of yoga: दर्द से राहत, पीरियड्स की समस्या भी होगी दूर, बस करे ये 3 योगासन, जानिए यहां...
  • whatsapp icon

Benefits of yoga: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण महिलाओं में ओवेरियन सिस्ट की समस्या काफी आम हो गई है।यह गांठ महिलाओं के शरीर में कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक बनी रह सकती है। शुरुआत में जब गांठ का आकार छोटा होता है,कई बार ओवेरियन सिस्ट या पीरियड्स से जुड़ी हार्मोनल इंबैलेंस और PCOS जैसी समस्याओं के कारण भी ओवरी में सिस्ट हो सकती है। किसी समस्या के कारण दर्द हो सकता है।लेकिन इन दवाओं का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में, दर्द से छुटकारा के लिए पाने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं।

धनुरासन:-धनुरासन न केवल आपके पेट के हिस्से को टोन करता है बल्कि आपके पूरे शरीर को एक्टिव करता है। यह आसन अंडाशय और गर्भाशय में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और ओवेरियन सिस्ट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है। धनुरासन का नियमित अभ्यास पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है और ओवेरियन सिस्ट जैसी समस्याओं को भी कम कर सकता है।

बालासन:-इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं। अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

सेतुबंधासन:-इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें। अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं। इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Tags:    

Similar News