Aging Due To Vitamin B7 Deficiency: झड़ते बाल, लटकती स्किन देख सताने लगा बुढ़ापे का खौफ? विटामिन बी 7 की कमी है असली दुश्मन, जाने सही डाइट...

Aging Due To Vitamin B7 Deficiency: झड़ते बाल, लटकती स्किन देख सताने लगा बुढ़ापे का खौफ? विटामिन बी 7 की कमी है असली दुश्मन, जाने सही डाइट...

Update: 2025-09-04 09:21 GMT

Aging Due To Vitamin B7 Deficiency: हम लोग दो ही विटामिन की कमी पर प्रायः फोकस करते हैं विटामिन डी और विटामिन B12, लेकिन एक और ऐसा विटामिन है जो आपको कम उम्र में ही बूढ़ा दिखा सकता है। यह विटामिन है 'विटामिन बी 7' आमतौर पर हम इसकी कमी को नजर अंदाज करते हैं लेकिन जब कम उम्र में ही झड़ते बालों के चलते खोपड़ी गंजी दिखने लगती है, स्किन झूलने लगती है और चीज़ें याद नहीं रहती, फोकस घटने लगता है तो मन कांप जाता है कि यह तो बुढ़ापा ही आ गया! ... और होश उड़ जाते हैं। ये और इन जैसी अनेक समस्याओं का कारण है विटामिन बी 7 की कमी। आइये जानते हैं इस महत्वपूर्ण विटामिन की कमी के लक्षण और उसे दूर करने के उपाय।

विटामिन बी 7 क्या करता है ?

विटामिन बी 7 मुख्य रूप से हमारी तमाम गतिविधियों के लिए ज़रूरी ऊर्जा जुटाता है। यह फैट, कार्बोहाइड्रेट आदि को ब्रेक कर एनर्जी में कंवर्ट करता है। यह 'केराटिन' प्रोटीन के निर्माण में मददगार है जो बालों और नाखूनों को मजबूती देता है। यह स्किन की देखभाल करता है और ब्रेन की सही फंक्शनिंग के लिए भी ज़रूरी है। इस विटामिन की कमी से हम पर बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नजर आने लगते हैं। विटामिन बी 7 को हेल्दी गट बैक्टीरिया बनाते ज़रूर हैं लेकिन बहुत कम मात्रा में। इसलिए इसे हमें आहार से ही जुटाना होता है। या डाॅक्टर के परामर्श पर आप सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

विटामिन b7 की कमी के मुख्य लक्षण

1. विटामिन b7 की कमी से बाल पतले होने लगते हैं और झड़ने लगते हैं। जगह-जगह बाल्ड पैचेज़ नज़र आने लगते हैं और आप गंजेपन की तरफ बढ़ने लगते हैं।

2. विटामिन b7 की कमी से नाखून कमजोर होने लगते हैं और टूटने लगते हैं।

3. विटामिन b7 की कमी से होंठों, नाक , जननांगों के आसपास लाल रैशेज़ नजर आने लगते हैं। स्किन ड्राई और स्केली भी नजर आ सकती है।

4. अगर आपको आंखों में कंजेक्टिवाइटिस बार-बार हो रहा है तो यह भी विटामिन बी7 की कमी का एक लक्षण हो सकता है।

5. विटामिन b7 की कमी से एंग्जायटी डिप्रैशन, नींद न आना, कंसंट्रेशन की कमी से लेकर हैलुसिनेशन (मतिभ्रम) तक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

6. विटामिन b7 की कमी से दौरे भी आने शुरू हो सकते हैं।

विटामिन बी 7 के लिए फूड्स

शकरकंद

विटामिन बी 7 का एक भरोसेमंद सोर्स है शकरकंद। आधा कप पके हुए शकरकंद से आपको 2.4 एमसीजी विटामिन बी 7 मिल जाएगा।

अंडा

अंडे की जर्दी यानी कि इसके पीले भाग में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 7 पाया जाता है। एक पके हुए अंडे से आपको डेली रिक्वायरमेंट का 33 पर्सेंट विटामिन बी 7 मिल जाएगा।

ड्राई फ्रूट्स

अखरोट, बादाम और मूंगफली विटामिन बी 7 के बढ़िया सोर्स हैं।

सनफ्लाॅवर सीड्स

सस्ते और आसानी से स्टोर करके रखने योग्य सनफ्लाॅवर सीड्स विटामिन b7 का बहुत बढ़िया सोर्स हैं।

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियों खासकर पालक में अच्छी मात्रा में विटामिन b7 होता है।

ब्रोकोली

क्रूसिफेरस वेजिटेबल ब्रोकली भी विटामिन बी 7 का अच्छा सोर्स है।

मटर

मटर का सीजन आने वाला है। आप मटर बहुत आराम से कच्चे भी खा सकते हैं। ये भी विटामिन b7 का बेहतरीन सोर्स हैं।

मशरूम

कुछ खास किस्म के मशरूम भी विटामिन बी 7 के बेहतरीन सोर्स हैं, खासकर बटन मशरूम।

केला

आसानी से मिलने वाले केले भी विटामिन बी 7 के बढ़िया सोर्स हैं।

बाजरा

सर्दी नजदीक है ऐसे में आप अपनी डाइट में बाजरा शामिल कर सकते हैं। बाजरा भी विटामिन b7 का बेहतरीन सोर्स है।

एवोकाडो

अपेक्षाकृत महंगा फल एवोकाडो भी विटामिन b7 का अच्छा सोर्स है।

मछली

मछली विटामिन बी 7 का एक अच्छा सोर्स है।

Tags:    

Similar News