50 + Age Me Mahilao Ke Liye Sahi Khanpan: पचास पार में रहना है फिट तो महिलाएं खानपान में शामिल करें ये चीज़ें, दिल और हड्डियां रहेंगी मजबूत, घटेगा बड़ी बीमारियों का खतरा

50 + Age Me Mahilao Ke Liye Sahi Khanpan: 50 साल की महिलाओं को डाइट में साबुत अनाज शामिल करने चाहिए। वे चने, छोले, ब्राउन राइस, क्विनोआ जैसी चीज़ें लें।इससे हार्ट डिसीज़ और टाइप 2 डायबिटीज़ का जोखिम कम होगा। कब्ज से भी राहत मिलेगी। आमतौर पर इस उम्र में जो मोटापा आता है उसे घटाना काफी मुश्किल होता है। आइये जानते हैं कि 50 पार की महिलाओं का खान-पान कैसा होना चाहिए...

Update: 2025-10-23 06:51 GMT

50 + Age Me Mahilao Ke Liye Sahi Khanpan: 50 साल की आयु के बाद महिलाओं में तेजी से कमज़ोरी आती है। मसल मास कम होने लगता है। हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, दिल की बीमारियों और कैंसर का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में उन्हें अपने खान-पान में कुछ बदलाव जरूर करना चाहिए। जिससे अधिक उम्र तक वे अपनी दैनिक गतिविधियां बिना सहारे पूरी कर सकें और दवाइयां भी कम से कम खानी पड़ें। आइये जानते हैं कि 50 पार की महिलाओं का खान-पान कैसा होना चाहिए।

दूध, दही और कैल्शियम रिच फूड

इस आयु के दौरान महिलाओं में मीनोपॉज होता है। रजोनिवृत्ति उनके ऊपर कई तरह के असर डालती है। हड्डियां तेजी से कमजोर होती हैं। इसलिए दूध, दही, पनीर जैसी चीज़ें बढ़ाइये। डाइटिशियन लवलीन कौर के अनुसार इस उम्र में महिलाओं के लिए दूध से भी ज्यादा दही खाना फायदेमंद है। क्योंकि दूध में लैक्टोज़ होता है जो कहीं न कहीं ब्लड शुगर बढ़ाने का कारण भी बन सकता है इसलिए दूध से घर में फ्रेश दही बनाएं और खाएं। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आपके पाचन को भी अच्छा रखते हैं। क्योंकि इस दौरान आपका पाचन भी कमज़ोर होने लगता है। यही नहीं इससे ब्लड शुगर, बीपी बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। महिलाएं कैल्शियम रिच दूसरी चीजें भी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

साबुत अनाज खाएं

50 साल की महिलाओं को डाइट में साबुत अनाज शामिल करने चाहिए। वे चने, छोले, ब्राउन राइस, क्विनोआ जैसी चीज़ें लें।इससे हार्ट डिसीज़ और टाइप 2 डायबिटीज़ का जोखिम कम होगा। कब्ज से भी राहत मिलेगी। आमतौर पर इस उम्र में जो मोटापा आता है उसे घटाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए साबुत अनाज खाएं। क्योंकि इससे पेट भरा रहेगा और आप कम खाएंगी। इससे मोटापा बेलगाम नहीं बढ़ेगा। वहीं साबुत अनाज में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्रेस्ट और कोलन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा भी कम करेंगे। साबुत अनाज मसल मास को भी बढ़ाएगा, जिसका इस दौरान तेजी से लॉस होता है। और साथ ही यह आपको सक्रिय और ऊर्जावान भी बनाए रखेगा।

ड्राई फ्रूट्स

50 पार की महिलाएं रोज़ ड्राई फ्रूट्स लें। ये हड्डियों को मजबूत करेंगे, एजिंग को स्लो करेंगे साथ ही याददाश्त और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाएंगे। हेल्दी फैट्स से भरपूर ड्राई फ्रूट्स हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छे हैं। आप काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश, पिस्ता जैसी चीजें ले सकती हैं।

अनार

50 की उम्र पार कर चुकी महिलाएं या उससे छोटी उम्र की भी वे महिलाएं जिनका मीनोपॉज हो चुका है, वे वेजाइनल ड्राइनेस से जूझती हैं। जिसे न केवल सेक्स के दौरान, बल्कि चलने फिरने में भी असुविधा होती है। इस स्थिति से जूझ रही महिलाओं को अपनी डाइट में अनार जरूर शामिल करना चाहिए। अनार वैजाइनल ड्राईनैस और डिसकम्फर्ट को दूर करता है। यह हाॅट फ्लैशैज़ को भी कम करता है।

अलसी

अलसी इस उम्र में होने वाले मूड स्विंग को दूर करेगी। ये एक फील गुड फूड है जो आपको खुश रखने में मदद करेगा। ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी इस दौरान आपकी हार्ट हेल्थ का भी ध्यान रखेगी।

केले

पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन-फोलेट से भरपूर केले 50 की उम्र की महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये हार्मोनल संतुलन बनाते हैं और हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। नियमित रूप से केले खाने से महिलाओं में स्ट्रोक का खतरा 27% तक कम हो सकता है। केले खाने से मूड भी बेहतर रहता है क्योंकि इसमें ट्रिप्टोफेन पाया जाता है जो शरीर में जाकर हैप्पी हार्मोन बनाता है। साथ ही यही ट्रिप्टोफैन आपके लिए बेहतर नींद लाने में भी मददगार बनता है। केले में नेचुरल शुगर होती है जो आपको इंस्टेंट एनर्जी देती है और थकान दूर करती है।

टोफू

महिलाएं सोया उत्पाद और टोफू का सेवन करें। इससे न केवल उनकी हड्डियां मजबूत रहेंगी, अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी मिलेगा। टोफू लेंगी तो आपको इसमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन से हार्मोनल संतुलन बेहतर होगा।

कलौंजी

50 साल की महिलाओं को अपनी डाइट में कलौंजी को जरूर शामिल करना चाहिए। आप रोटी बनाने के दौरान या सब्जी में कलौंजी का इस्तेमाल कर सकती हैं। कलौंजी के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिससे आप इस उम्र में भी बीमारियों का डटकर मुकाबला कर पाएंगी। यही नहीं यह इन्फ्लेमेशन को भी कम करती है जो शरीर में अनेक समस्याओं का कारण बनती है। कलौंजी खाने से मूड अच्छा रहता है और हॉट फ्लैशैज़ से भी राहत मिलती है।

चिया सीड्स

आप हर दिन भिगोए हुए चिया सीड्स ले सकती हैं जिससे आपकी आंत का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। ये आपकी ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखते हैं और आपकी स्किन को भी बेहतर बनाते हैं।

चुकंदर

आप सलाद या जूस आदि के रूप में चुकंदर का सेवन बढ़ाएं। इसमें नाइट्रेट्स होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और आपकी हार्ट हेल्थ का ध्यान रखते हैं।स्वाभाविक रूप से चुकंदर खून बढ़ाने में तो मदद करता ही है। इसके अलावा यह आपकी स्किन को भी बढ़िया बनाए रखता है क्योंकि इसमें विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं तो त्वचा पर उम्र के असर को धीमा करते हैं।

Tags:    

Similar News