Daily Habits For Healthy Liver: लिवर को सालों-साल हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

Daily Habits For Healthy Liver: लिवर के हिस्से बहुत से काम हैं। क्या आपको पता है कि अगर हम कुछ अच्छी आदतें डालें तो हमारा लिवर सालों-साल स्वस्थ रह सकता है। आइये जानते हैं उनके बारे में।

Update: 2026-02-14 10:00 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Daily Habits For Healthy Liver: लिवर को दिक्कत यानी शरीर पर तमाम तरह के संकट। ऐसा इसलिए क्योंकि लिवर शरीर के लिए बहुत सारे काम करता है। इसे हमारी बॉडी का मेटाबॉलिक सेंटर और डिटॉक्स मशीन भी कहा जाता है। यह खून को साफ करता है, कुछ प्रोटीन और पित्त भी बनाता है और शरीर के लिए ऊर्जा को बचा कर भी रखता है। इनके अलावा भी लिवर के हिस्से बहुत से काम हैं। क्या आपको पता है कि अगर हम कुछ अच्छी आदतें डालें तो हमारा लिवर सालों-साल स्वस्थ रह सकता है। आइये जानते हैं उनके बारे में।

वेट मैनेज करें, एक्टिव रहें

जितना ज्यादा आपका वजन होगा, आपके लिवर के लिए उतना ही ज्यादा खतरा बढ़ेगा इसलिए अपने लिवर को सालों साल स्वस्थ रखने के लिए अपने वेट को मैनेज करना सीखें। जिम जाना ही जरूरी नहीं है, मध्यम गति की एक्सरसाइज से भी काफी फायदा होता है और वेट को मैनेज करना क्रमशः आसान होता जाता है।

रात को टाइम पर सोएं

रात को सोने में बहुत देर ना करें, यथासंभव दस-ग्यारह बजे के आसपास सोने का प्रयास करें। अगर टीवी, मोबाइल, गपशप, पार्टीज़ आदि किसी भी वजह से आपने रात में बहुत देर से सोने की आदत डाल रखी है तो इसे तुरंत बदलें। आप रात में जितनी देर से सोते हैं, लिवर के लिए उतना ही खतरा बढ़ाते हैं। देर से सोने से गट हेल्थ प्रभावित होती है और उसका असर लिवर की हेल्थ पर भी पड़ता है।

हेल्दी फूड लें

यथासंभव अपने भोजन में पोषण ऐड करने की कोशिश करते रहें। जंक फूड को अवॉइड करें। कम शक्कर लें। खासकर सुबह के पहले मील यानी ब्रेकफास्ट में कोई शुगरी ड्रिंक या मिठाई आदि बिल्कुल ना लें। दालें, फाइबर, फल-सब्जियां, साबुत अनाज बढ़ाएं। जितना ज्यादा आप हेल्दी फूड पर फोकस करेंगे, लिवर को उतना ही फायदा होगा और डिटाॅक्स करने में कम मेहनत करनी पड़ेगी।

गट हेल्थ को इग्नोर न करें

अगर आपकी गट हेल्थ अच्छी नहीं है, आपको जब तक कब्ज़, ब्लोटिंग, गैस होती रहती है तो डॉक्टर की सलाह लें और अपनी गट हेल्थ को इंप्रूव करने का प्रयास करें। ताकि लिवर भी स्वस्थ रहे।

कुछ घंटों का रखें उपवास

जब हम हर दिन के भीतर कुछ घंटे का उपवास रखते हैं या कम से कम लगातार नहीं खाते रहते तो लिवर को आराम मिलता है। इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह लें।

शराब को कहिए 'न'

निश्चित रूप से अल्कोहल लिवर के लिए खतरनाक है। इसलिए पूरी कोशिश कर यथाशीघ्र शराब पीना छोड़ें या कम से कम करें।

Tags:    

Similar News