Sardiyon mein dahi khana:सर्दियों में लगातार 30 दिन खाएं दही, फिर जानिए पूरा सच,दही खाना सही है या गलत?
Sardiyon mein dahi khana: दही का बैक्टिरिया शरीर के लिए अच्छा होता है। सर्दियों में दही खाने से सर्दी-खांसी होती है क्या यह सच है? जानिए सर्दी में दही खाना सही है या गलत, इसके फायदे, इम्युनिटी बढ़ाने के गुण, वजन कंट्रोल और रात में दही खाने के बारे में....
Sardiyon mein dahi खाना सर्दियों में दही खाना :अक्सर लोगों को गलत लगता है।सर्दी का मौसम चरम पर है। लोग अब अपने रजाईयों में दुबके मिल जायेंगे। वैसे तो ये मौसम खाने मौज-मस्ती का है। लेकिन फिर भी कुछ बातों को लेकर इस मौसम खास तौर पर सतर्क रहते है। वो खाने की चीजों को लेकर, खासकर दही । सर्दियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोगों के मुंह से एक बात आम होती है-दही मत खाओ, सर्दी लग जाएगी। पैरेंट्स बच्चों को लेकर कॉन्सस हो जाते हैं और रात के समय तो दही देने से बिल्कुल मना करते हैं। लेकिन क्या सच में सर्दियों में दही खाना नहीं चाहिए, या यह सिर्फ एक पुराना भ्रम है? बता दे कि दही शरीर के लिए एक बहुत अच्छा आहार है।
सर्दियों में दही खाना एक पौष्टिक व्यंजन
दही एक पौष्टिक व्यंजन है और इसमें भरपूर मात्रा में लाभकारी बैक्टीरिया पाए जाते हैं। दही कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी2 और बी12 से भी भरपूर होता है, इसलिए इसे हर मौसम में खाना अच्छा रहता है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें प्रोबायोटिक्स कहा जाता है। ये बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी2 और विटामिन बी12 भी होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने और सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
दही खाने का सही तरीका क्या है
ज्यादातर कहते सुनते है कि दही ठंडा होता है और इससे सर्दी-खांसी हो सकती है। लेकिन असल समस्या दही नहीं, बल्कि उसका बहुत ठंडा होना है। अगर दही को फ्रिज से निकालकर तुरंत खा लिया जाए, तो इससे गले में परेशानी होती है। वहीं अगर दही को कुछ देर बाहर रखकर कमरे के तापमान पर लाया जाए, तो यह नुकसान नहीं करता। बच्चों को भी दही इसी तरह देना चाहिए। इससे उन्हें पोषण मिलेगा और सर्दी लगने का डर भी नहीं रहेगा।
दही का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद
दही इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं और यह शरीर में सफेद रक्त कणिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो संक्रमण से लड़ने में सहायक होती हैं। इसलिए सर्दियों में, जब बीमारियां जल्दी फैलती हैं, दही का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
दही से वजन कंट्रोल होता है
अगर बच्चों को सादा दही पसंद नहीं है, तो इसे अलग-अलग तरीकों से दिया जा सकता है। दही में फल मिलाकर स्वादिष्ट स्नैक बनाया जा सकता है। सेब, केला, अनार या पपीता दही के साथ अच्छे लगते हैं। चाहें तो थोड़ी सी सब्जियां मिलाकर नमकीन दही भी बना सकते हैं। दही में ओट्स या कॉर्नफ्लेक्स मिलाकर इसे एक हल्का लेकिन पूरा भोजन भी बनाया जा सकता है, जो शाम के नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प है।
वजन को लेकर भी लोगों में दही को लेकर भ्रम रहता है। कई लोग सोचते हैं कि दही खाने से वजन बढ़ जाता है, जबकि ऐसा जरूरी नहीं है। अगर कम वसा वाले दूध से बना दही खाया जाए, तो यह वजन बढ़ाने के बजाय वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। दही में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है।
सर्दियों में दही और पाचन
पाचन के लिए दही किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पेट में हानिकारक कीटाणुओं से लड़ते हैं और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, उनके लिए दही बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया पेट को स्वस्थ रखते हैं और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।
गर्भवती मां के लिए अमृत है दही
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी दही अच्छा विकल्प है। उन्हें कैल्शियम और अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है, जिसे दही, रायता या दही-चावल के जरिए आसानी से पूरा किया जा सकता है। यह हल्का होता है और शरीर को जरूरी पोषण भी देता है।
रात में दही खाना सही है या नहीं
रात में दही सही मात्रा में और सही तरीके से खाया जाये तो नुकसान नहीं करता। उल्टा, यह पाचन को शांत करता है और शरीर को आराम देने में मदद करता है। दही में ट्रिप्टोफैन नाम का एक अमीनो एसिड होता है, जो दिमाग को रिलैक्स करता है और अच्छी नींद लाने में सहायक होता है। इसलिए कुछ लोगों के लिए रात के खाने के साथ थोड़ा दही फायदेमंद हो सकता है।
सर्दियों में स्किन के लिए अच्छा माइश्चराइजर
दही त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें प्राकृतिक नमी होती है, जो सर्दियों में त्वचा को रूखा होने से बचाती है। जिन लोगों को पाचन की गड़बड़ी के कारण मुहांसे होते हैं, उनके लिए दही मददगार हो सकता है। सही पाचन का असर सीधे त्वचा पर दिखता है।
अब इतने फायदे के बाद भी एक बात तय है कि सर्दियों में दही खाना कोई नुकसान नहीं है। बस ध्यान रखें कि दही बहुत ठंडा न हो, मात्रा संतुलित हो और आपकी सेहत के अनुसार लिया जाए। सही तरीके से खाया गया दही हर मौसम में शरीर को फायदा ही पहुंचाता है।