Concealer Hacks: जानिये कंसीलर के ये जबरदस्त हैक्स, घर बैठे पूरा चेहरा दिखेगा पार्लर रैडी

Concealer Hacks: क्या आपको पता है कि यही कंसीलर आपको मेकअप के दौरान और भी बहुत सारे कामों में मदद कर सकता है। आपकी आइब्रो को उभारने से लेकर काॅन्टूरिंग तक में आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Update: 2026-01-29 11:27 GMT

Concealer Hacks: कंसीलर तो आपके पास होगा ही! क्योंकि यह चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाने में बहुत मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यही कंसीलर आपको मेकअप के दौरान और भी बहुत सारे कामों में मदद कर सकता है।आपकी आइब्रो को उभारने से लेकर काॅन्टूरिंग तक में आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। या यूं समझिये कि आप अपना पूरा चेहरा ही सिर्फ एक कंसीलर की मदद से सवार सकती हैं। कैसे? आइये जानते हैं कंसीलर के ये अनोखे हैक्स।

1. आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स छुपाए

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना आम बात है लेकिन अगर आपको कंसीलर का इस्तेमाल इन डार्क सर्कल्स को हाइड करने के लिए करना है तो आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आपको अपने शैड से एक टोन डार्कर कंसीलर लेना है और उसे डार्क सर्कल्स पर लगाना है और ब्लैंड करना है। उसके बाद अपना रूटीन का मेकअप करना है। इससे आपके डार्क सर्कल्स बिल्कुल नहीं दिखेंगे।

2. आई शैडो का कलर बेहतर आएगा

आपकी आईलिड का कलर आपके बाकी फेस से थोड़ा अलग होता है। इसलिए अगर आप कंसीलर का इस्तेमाल आईशैडो लगाने से पहले करेंगी तो आईशैडो का कलर बहुत उभर कर आएगा। इसके लिए आईशैडो लगाने से पहले अपने शैड से एक शैड लाइटर कंसीलर लें और उसे आईलिड पर अच्छी तरह लगाएं। उसके बाद आईशैडो लगाएं।

3. दाग-धब्बे,पिंपल्स छुपाना

यह कंसीलर का सबसे आम इस्तेमाल है। लेकिन यह भी आप तब बेहतर तरीके से कर पाएंगी जब आप अपने शैड से एक टोन डार्कर कंसीलर लेंगी और उसे सीधे अफेक्टेड एरिया पर लगाएंगी। इसे ज्यादा फैलाने की जरूरत नहीं है। बस वही के वही ब्लैंड कर दें। फिर फाउंडेशन लगाएं।

4. फाउंडेशन की जगह इस्तेमाल

अगर आपके पास कभी फाउंडेशन खत्म हो जाए तो भी आप कंसीलर के इस्तेमाल से फाउंडेशन का काम भी निकाल सकती हैं। इसके लिए अपने चेहरे पर कंसीलर के कुछ डॉट्स बनाएं और उसे डैंप ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लैंड कर दें। आप अपने मॉइश्चराइज़र में भी कंसीलर मिलाकर फाउंडेशन की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

5. काॅन्टूरिंग करें

अपने शैड से एक डार्कर टोन के कंसीलर से आप काॅन्टूरिंग भी कर सकती हैं। इसके लिए अपने गालों के साइड में दो लाइन बनाएं और इसे ब्यूटी ब्लेंडर से अपवर्ड डायरेक्शन में ब्लेंड करें। नाक के भी दोनों तरफ एक-एक लाइन बनाएं और ब्लैंड करें और आपको काॅन्टूरिंग इफेक्ट इंसटैंटली मिल जाएगा।

6. हाईलाइटर की तरह करें इस्तेमाल

अगर आपके पास हाइलाइटर नहीं है तो आप अपनी फेस के हाई पाॅइंट्स को हाईलाइट करने के लिए भी कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मसलन कि आप अपनी नाक को शार्प दिखा सकती हैं। इसके लिए एक लाइट टोन वाला कंसीलर अपने नाक के ब्रिज पर लगाएं और ब्लैंड करें। इसे आप अपनी चिन, फोरहेड आदि पर भी इसी तरह अप्लाई कर सकती हैं।

7. आइब्रो को उभारें

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपने आइब्रो तो सेट कर ली लेकिन वह अच्छी तरह हाईलाइट नहीं हो रही है, पॉप अप नहीं हो रही है तो आप आइब्रो के ऊपर और नीचे एक हल्के टोन वाला कंसीलर लगाएं और फिंगर टिप या ब्रश से ब्लेंड करें। आप देखेंगी कि आपकी आइब्रो कैसे उभर के दिखने लगी है।

8. लिपस्टिक से पहले लगाएं कंसीलर

अगर आपके लिप्स पर पिगमेंटेशन है और इस कारण लाइट कलर की लिपस्टिक शेड आपके ऊपर अच्छे नहीं लगते तो आप लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर कंसीलर लगाएं उसके बाद लिपस्टिक के कंटेंपरेरी लाइट शैड में से कोई शैड अप्लाई करें। देखिएगा कि आपकी लिपस्टिक कितनी खूबसूरत दिखती है।

9. फुलर आई लैशेज़ पाएं

अगर आपको फॉल्स आईलैशेस लगाना पसंद नहीं है लेकिन फुलर आई लैशेस चाहिए तो मस्कारा लगाने से पहले आई लैशेस पर एक कोट कंसीलर का लगाएं। उसके बाद दो कोर्ट मस्कारा के लगाएं। तब आपकी आईलैशेस खूब घनी दिखाई देंगी।

Tags:    

Similar News