Patal Bhaji Recipe: दाल और सब्जी का डिलीशियस ट्विस्ट है पातल भाजी, मस्ट ट्राई रेसिपी...

Patal Bhaji Recipe: पातल भाजी दाल और पालक का एक ऐसा अद्भुत ट्विस्ट है, जिसके स्वाद को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। थोड़ी खट्टी, थोड़ी मीठी सी पातल भाजी खासकर गोल-मटोल, उतरती पूड़ियों के साथ बहुत अच्छी लगती है।

Update: 2026-02-05 11:24 GMT

Patal Bhaji Recipe: पातल भाजी दाल और पालक का एक ऐसा अद्भुत ट्विस्ट है, जिसके स्वाद को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। थोड़ी खट्टी, थोड़ी मीठी सी पातल भाजी खासकर गोल-मटोल, उतरती पूड़ियों के साथ बहुत अच्छी लगती है। आप पातल भाजी को चावल के साथ भी खूब पसंद करेंगे। तो आइए, हमारे साथ बनाइए पातल भाजी और इसके अनूठे स्वाद में खो जाइए।

पातल भाजी की सामग्री

  • तुअर दाल- 2 कटोरी
  • चना दाल- 1 कटोरी
  • पालक भाजी- 250 ग्राम
  • भुनी मूंगफली- एक कटोरी
  • भुने हुए तिल- 1 टी स्पून
  • लहसुन 5 कली
  • हरी मिर्च- 6
  • इमली- 1 फुल साइज
  • नमक- स्वादानुसार
  • शक्कर- 3 टी स्पून
  • राई- आधा टी स्पून
  • जीरा- आधा टी स्पून
  • हींग- 1/4 टी स्पून
  • करी पत्ते- 5-6
  • कश्मीरी लाल मिर्च- 1टेबल स्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • तेल- 3 टेबल स्पून

पातल भाजी ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले दोनो तरह की दालों को धो कर आधे घंटे के लिए भिगो दें। इमली को गर्म पानी में भिगो दें। मूंगफली दरदरी कूट लें।

2. अब पालक को बारीक काट लें। हरी 4 मिर्चों को आधे हिस्से में काट लें। अब कुकर में दाल, पालक, हरी मिर्च, नमक, पानी और चौथाई चम्मच हल्दी डालकर 3,4 सीटी आने तक पका लें। दाल अच्छी तरह घुट जानी चाहिए।

3. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई, जीरा, हींग चटकाएं, करी पत्ते और बारीक कटी मिर्च ढाल दें। अब इसमें भुनी-कुटी हुई मूंगफली और तिल भी डालें, फुर्ती से बाकी बचे मसाले डाल कर चला लें।

4. अब कुकर की दाल कड़ाही में पलट दें। उबाल आने पर इसमें इमली का रस और शक्कर मिलाएं। सब सामग्री अच्छे से एकसार करें। पातल भाजी थोड़ी थिक ही बनाई जाती है। इसलिए इसमें बहुत पानी ना मिलाएं। गरम गरम पातल भाजी को पूड़ी के साथ परोसें।

Tags:    

Similar News