Falahari Sabudane Ki Barfi Recipe: महाशिवरात्रि पर फलाहार के लिए बनाइये साबूदाने की बर्फी, पढ़िए व्रत स्पेशल मुंह में घुल जाने वाली मिठाई की रेसिपी

Falahari Sabudane Ki Barfi Recipe: अगर आपको व्रत में मीठा फलाहार किए बिना संतुष्टि नहीं मिलती तब तो फटाफट बनने वाली साबूदाने की बर्फी की यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी। तो चलिए देर नहीं करते और जानते हैं साबूदाने की बर्फी की रेसिपी।

Update: 2026-02-14 11:20 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Falahari Sabudane Ki Barfi Recipe: महाशिवरात्रि पर आप व्रत रखते हैं तो बहुत आसानी से बनने वाली ये साबूदाने की बर्फी की रेसिपी खास आपके लिए। इसे बनाने के लिए आपको घंटों भुनाई करते रहने की जरूरत नहीं है। बस थोड़े से इंग्रीडिएंट्स से 15 मिनट में खूब सारी साबूदाने की बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी जो कि मुंह में जाते ही घुल जाएगी। खासकर अगर आपको व्रत में मीठा फलाहार किए बिना संतुष्टि नहीं मिलती तब तो फटाफट बनने वाली साबूदाने की बर्फी की यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी। तो चलिए देर नहीं करते और जानते हैं साबूदाने की बर्फी की रेसिपी।

साबूदाने की बर्फी की सामग्री

साबूदाना-1/2 कप

दूध-डेढ़ कप

नारियल का बुरादा-1/4 कप

शक्कर-1/4 कप

इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून

घी- 2 टेबल स्पून

ड्राई फ्रूट्स कतरन-सजाने के लिए

साबूदाने की बर्फी ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले साबूदाने को एक पैन में ड्राई रोस्ट कर लें। इसमें आपको दो से तीन मिनट का समय लगेगा। अब साबूदाने को पूरी तरह ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें और इसे छानकर रख लें जिससे कि एकदम फाइन पाउडर हमें मिले।
  • एक हैवी बॉटम कड़ाही में आधी मात्रा में शक्कर डालें। अब इसे कैरेमलाइज़ होने दें। जैसे ही शक्कर कैरेमलाइज्ड हो जाए, तुरंत इसमें दूध ऐड करें। आंच को एकदम धीमा रखें। लगातार चलाएं। जब तक दूध और कैरेमलाइज्ड शुगर अच्छी तरह एकसार हो जाएं। अब दूध को धीमी आंच पर उबलने दें।
  • दूसरी तरफ एक पैन में एक चम्मच घी गर्म करें और इसमें साबूदाने का पाउडर डालकर धीमी आंच पर भूनें। इसमें आपको 4 से 5 मिनट का समय लगेगा। अब इस पाउडर को थोड़ा-थोड़ा करते हुए दूध में ऐड करें और अच्छी तरह मिक्स करें जिससे कि कोई लंप्स बाकी ना रहें।
  • अब इसे दूध के साथ चलाते हुए पकाएं। जब यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें बची हुई शक्कर, इलायची पाउडर एड करें और चलाएं। अब नारियल बुरादा और बचा हुआ एक चम्मच घी ऐड करें और मिश्रण के कड़ाही छोड़ने तक पकाएं।
  • अब इससे एक ग्रीस्ड ट्रे या थाली में पलट दें और सेट होने के लिए आधे घंटे छोड़ दें। जब बर्फी सैट हो जाए तो इसे पलट लें और मनचाहे आकार में इसके पीस काट लें। ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट से सजाएं। आपकी फलाहारी साबूदाने की बर्फी बनकर तैयार है।
Tags:    

Similar News