मुंबई 9 सितम्बर 2021. भारतीय क्रिकेट के लीजेंड सौरव गांगुली के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। गुरुवार को लव फिल्म्स ने सौरव पर एक बायोपिक फिल्म की घोषणा कर दी है। लव फिल्म्स के सोशल मीडिया पर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी गई है।
याद दिला दें कि सौरव गांगुली, जिन्हें दादा के नाम से भी जाना जाता है, निर्विवाद रूप से भारत के सबसे सफल और विवादास्पद क्रिकेट कप्तानों में से एक रहे हैं। सभी के दिलों में उनके लिए एक खास जगह है, ऐसे में सौरव की कहानी को बड़े पर्दे पर देखना फैन्स के लिए एक ट्रीट होगी।
बता दें कि एक क्रिकेटर के रूप में 90 के दशक से लेकर वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष होने तक, गांगुली को अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ-साथ उनके विवादास्पद रवैये के लिए भी समान रूप से जाना जाता है। उनका जीवन भारतीय क्रिकेट में सबसे आकर्षक ड्रामा और बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए समान रूप से रोमांचक वॉच है।