Women Safety Index 2025-26: महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश कौन-से हैं? जानिए वूमेन सेफ्टी इंडेक्स में भारत की रैंकिंग!
Women Safety Index 2025-26: इन देशों में महिलाएं स्वयं सुरक्षित व अकेले यात्राएं कर सकती है। इस लिस्ट में अधिकतर पश्चिमी देश शामिल है और भारत की बात करें तो यह टॉप सौ में भी शामिल नहीं है।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Women Safety Index 2025-26: आपने कई बार सोलो ट्रैवलिंग करते हुए अधिकतर पुरुषों को ही देखा होगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि महिलाएं अकेले नहीं घूम सकती उन्हें बस अपनी सुरक्षा की बड़ी चिंता रहती है। अमेरिका में कुछ समय पहले एक लिस्ट जारी की गई थी जिसमें महिलाओं के लिए सुरक्षित टॉप देशों के बारे में बताया गया था। इन देशों में महिलाएं स्वयं सुरक्षित व अकेले यात्राएं कर सकती है। इस लिस्ट में अधिकतर पश्चिमी देश शामिल है और भारत की बात करें तो यह टॉप सौ में भी शामिल नहीं है।
किसने जारी किया यह लिस्ट
महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देशों की इस लिस्ट को अमेरिका के जॉर्ज टाउन इंस्टीट्यूट फॉर वुमन पीस एंड सिक्योरिटी ने पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो के साथ मिलकर जारी किया है। इस लिस्ट में द वुमन पीस एंड सिक्योरिटी (WPS) इंडेक्स 2025-26 की जानकारी दी गई है। इसमें कुल 181 देशो का नाम है और भारत 131वें स्थान पर है। भारत की यह रैंकिंग बताती है कि यह देश अकेले घूमने वाली महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।
सबसे सुरक्षित देशो के नाम
1. डेनमार्क
जारी किए गए रैंकिंग में सबसे पहले नंबर पर डेनमार्क का नाम आता है। इस देश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी बराबर भागीदारी दे रही है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर राजनीति के। यहां की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं इसलिए यहां महिलाओं का अकेले ट्रैवल करना काफी सुरक्षित है।
2. नार्वे
इस लिस्ट की टॉप रैंकिंग में नॉर्वे का भी नाम शामिल है। यह देश लगातार लैंगिक भेदभाव को दूर करने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए-नए कानून बना रहा है। हर सेक्टर में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है यही वजह है कि यह देश अकेली महिलाओं के लिए सुरक्षित है।
3. आइसलैंड
आइसलैंड भी वैश्विक सुरक्षा इंडेक्स के शीर्ष देशों में शामिल है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के वजह से यहां अपराध न के बराबर होने लगे है। यहां अकेले घूमते वक्त महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। यात्री महिलाओं के लिए भी यहां सार्वजनिक सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है जिससे यह देश महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बन जाता है।
अन्य देश
- स्वीडन
- फिनलैंड
- लक्जमबर्ग
- बेल्जियम
- नीदरलैंड्स
- ऑस्ट्रिया
- न्यूजीलैंड