Trending Shades Of Red For Bridal Lehenga: लाल जोड़े में बनना है दुल्हन? ट्राई करें रेड के ये 5 ट्रेंडिंग शैड्स

Trending Shades Of Red For Bridal Lehenga: सबकी अलग च्वाइस और अलग-अलग वक्त के अलग-अलग ट्रैंड्स, लेकिन एक कलर ऐसा है जो हमेशा दुल्हनों की खास पसंद बना रहता है, वह है लाल रंग.....

Update: 2026-02-23 11:45 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Trending Shades Of Red For Bridal Lehenga: सबकी अलग च्वाइस और अलग-अलग वक्त के अलग-अलग ट्रैंड्स, लेकिन एक कलर ऐसा है जो हमेशा दुल्हनों की खास पसंद बना रहता है। वह है लाल रंग। लाल रंग के जोड़े में सजी हुई दुल्हन बहुत ही ज्यादा आकर्षक लगती हैं। लेकिन अगर आप भी क्लासिक रेड कलर के अलावा रेड के कुछ और शेड्स ट्राई करना चाहती हैं तो हम यहां आपको 2026 के ट्रेडिंग रेड शेड्स बता रहे हैं। आप पर जो शेड खिलता है, रेड का वही शेड लीजिए और 'रेड ब्राइड' बन स्टेज पर जादू बिखेरिये। तो चलिए, जान लीजिए रेड के ट्रैंडिंग शेड्स।

चैरी रेड कलर (Cherry red color)

यह एक फ्रेश और वाइब्रेंट शेड है, जो खासकर फेयर स्किन टोन वाली लड़कियों पर बहुत अच्छा लगता है। चैरी रेड कलर इस समय जबरदस्त ट्रैंड में भी है। एक बात बताते चलें कि चेरी रेड कलर के लहंगे में थोड़ी सी कम एंब्रॉयडरी ज्यादा खूबसूरत लगती है।

डीप रेड कलर (Deep red color)

डीप रेड कलर आपको बहुत ही क्लासी और रिच लुक देता है। यह फेयर से लेकर गहरे स्किन टोन वाली गर्ल्स तक सभी पर जंचता है।

रस्ट रेड कलर (Rust red color)

यह रंग हल्का सा रस्ट या डीप ऑरेंज कलर की साइड होता है जो आपकी समृद्ध विरासत की गवाही देता है। यह एक सोबर पर बोल्ड कलर है जो आपको महारानी की तरह दिखाएगा।

मेजेंटा रेड कलर (Magenta red color)

मजेंटा रेड कलर में आपको लाल और साथ में गुलाबी रंग की बहुत हल्की सी झलक मिलती है। अगर आप लहंगा पूरा रेड नहीं चाहती और एक खिला-खिला सा रंग चाहती हैं तो मजेंटा रेड कलर का लहंगा आपके लिए परफेक्ट है।

क्लासिक रेड कलर (Classic red color)

यह सभी दुल्हनों के लिए 'ओरिजिनल' (OG) रंग है। आप ब्राइडल शॉपिंग करने जा रही है तो आपके शाॅप पर इसमें बहुत वैरायटी मिलेगी और यह हर स्किन टोन पर सूट भी कर जाता है। इसलिए बिना किसी डाउट के आप क्लासिक रेड कलर का लहंगा पर्चेज़ कर सकती हैं।

Tags:    

Similar News