Top 04 Merit Based Schools in India: भारत के 04 सर्वश्रेष्ठ स्कूल जहां सिफारिश नहीं योग्यता से होता है एडमिशन

Top 04 Merit Based Schools in India: भारत में कुछ ऐसे भी स्कूल बने हुए हैं जो बच्चों को फ्री में बेहतरीन शिक्षा देने का कार्य करते हैं। इन स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए आपको खुद की योग्यता साबित करनी होती है

Update: 2026-02-24 13:07 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Top 04 Merit Based Schools in India: भारत देश में ही स्कूल और पढ़ाई के स्तर की तुलना करें तो पता चलता है कि ऐसे बच्चे जो प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते है, उनका ज्ञान सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अपेक्षा अधिक है। बच्चे का योग्य न होने पर भी प्राइवेट स्कूलों में डोनेशन आदि देकर एडमिशन करवा दिया जाता है। लेकिन भारत में कुछ ऐसे भी स्कूल बने हुए हैं जो बच्चों को फ्री में बेहतरीन शिक्षा देने का कार्य करते हैं। इन स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए आपको खुद की योग्यता साबित करनी होती है यहां किसी प्रकार के डोनेशन की कोई गुंजाइश नहीं होती। इन स्कूलों में बच्चा पूरी तरह से अपनी मेहनत के दम पर सिलेक्ट होता है।

1. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल/Rashtriya Military School

ऐसे छात्र जिनकी रुचि भविष्य में आर्मी जॉइन करने की है उनके लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एक अच्छा आधार बन सकता है। इन स्कूलों में एडमिशन के लिए आपको प्रवेश परीक्षा से गुजरना पड़ता है फिर शारीरिक परीक्षण, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू के बाद आप पूरी तरह से अकादमी के छात्र बन जाते हैं। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल पूरे भारत में केवल पांच ही है– चैल(1925 में), अजमेर, धौलपुर, बेलगाम, बेंगलुरु। मिलिट्री स्कूल होने की वजह से यहां छात्रों को अनुशासन, शारीरिक ट्रेनिंग और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण सिखाए जाते हैं।

2. जवाहर नवोदय विद्यालय/Jawahar Navodaya Vidyalaya

भारत के सबसे बेहतरीन सरकारी स्कूलों में जवाहर नवोदय विद्यालय का नाम सबसे टॉप पर आता है। यह आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के अंतर्गत बनाए गए थे। पूरे भारत में अभी 662 जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित किया जा रहे हैं जहां ग्रामीण क्षेत्रों के योग्य बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। यह विद्यालय बच्चों को कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करता है और यहां एडमिशन के लिए इसका एंट्रेंस टेस्ट भी पास करना होता है। इस परीक्षा में सिलेक्टेड बच्चों का रहने खाने का पूरा खर्चा स्कूल द्वारा ही वहन किया जाता है।

3. राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज/Rashtriya Indian Military College

भारत के बेहतरीन सैन्य स्कूलों में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज का नाम जरूर आता है। यह एकमात्र सैन्य स्कूल देहरादून में स्थित है जो लगभग 131 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी स्थापना 13 मार्च 1922 को की गई थी।

एडमिशन के लिए बच्चों को काफी कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस स्कूल की प्रवेश परीक्षाएं दो बार (जून और सितंबर) आयोजित की जाती है, जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और साक्षात्कार जैसी चीजें शामिल है। यहां कक्षा 8वीं से 12वीं तक सीबीएसई पैटर्न में पढ़ाई करवाई जाती है। इन स्कूलों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को NDA और IMA जैसे सैन्य अकादमियों के लिए तैयार करना है।

4. सैनिक स्कूल/Sainik School

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित यह स्कूल पूरी तरह से आवासीय है जिसका उद्देश्य है बच्चों को देश के उच्च सैन्य पदों पर जाने के लिए योग्य बनाना। बाकी स्कूलों की तरह यहां सिर्फ पढ़ाई ही नहीं होती बल्कि NCC, स्पोर्ट्स, डिसीप्लीन और लीडरशिप जैसी क्वालिटी बिल्ड की जाती है। बच्चों के यहां एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाएं (AISSEE) आयोजित की होती हैं जिसमें उत्तीर्ण होने के बाद मेडिकल टेस्ट फिर इंटरव्यू लिया जाता है। यह स्कूल मुख्य रूप से भारतीय सशस्त्र बलों में नियुक्त अधिकारियों के बच्चों के लिए बनाई गई थी वर्तमान में भी इनके लिए ही अधिक सीटें आरक्षित है।

Tags:    

Similar News