Styling Tips For Slim Men: दुबले-पतले या स्लिम हैं तो ऐसे करें कपड़ों को स्टाइल, लगेंगे अट्रैक्टिव और काॅन्फिडेंट, लड़कियां देखेंगी पलट-पलट कर

Styling Tips For Slim Men: अगर आप भी अपने दुबलेपन से परेशान हैं, कॉन्फिडेंस की कमी महसूस करते हैं तो आपको भी अपने कपड़ों की स्टाइलिंग बदलनी चाहिए। सिर्फ स्टाइलिंग बदलने से ही आपकी समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। कैसे? आइये जानते हैं।

Update: 2026-02-24 11:29 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Styling Tips For Slim Men: मेरे पड़ोस का एक यंग लड़का अपने दुबलेपन से इतना परेशान था कि कॉलेज जाते वक्त एक पेंट के नीचे दूसरी पेंट पहनता था जिससे थोड़ा वॉल्यूम क्रिएट है और लोग सींक जैसे पैर कहकर उसे न चिढ़ाएं। अगर आप भी अपने दुबलेपन से परेशान हैं, कॉन्फिडेंस की कमी महसूस करते हैं तो आपको भी अपने कपड़ों की स्टाइलिंग बदलनी चाहिए। सिर्फ स्टाइलिंग बदलने से ही आपकी समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। कैसे? आइये जानते हैं।

डार्क कलर अवाॅइड करें

अगर आप स्लिम हैं तो आपको डार्क कलर अवॉइड करके लाइट कलर पर फोकस करना चाहिए। जैसे बेज़, लाइट ब्लू, ऑलिव वगैरह।

शर्ट पैटर्न

स्लिम फिट लड़कों को अपने अपर पोर्शन में वॉल्यूम क्रिएट करने के लिए हाॅरिज़ोन्टल सट्राइप्स या चैक पैटर्न की शर्ट्स को चुनना चाहिए।

टीशर्ट

वहीं अगर बात टी शर्ट की करें तो आपके लिए बहुत बेहतर रहेगा कि आप कलर ब्लाॅक टी शर्ट्स चुनें।

लेयरिंग से बदल जाएगा पूरा लुक

अगर आप बहुत ज्यादा दुबले-पतले हैं तो आपको लेयरिंग करना चाहिए। सिर्फ लेयरिंग से ही आपका पूरा लुक बदल जाएगा। आप टी-शर्ट के ऊपर एक बटन डाउन शर्ट कैरी करें ।

बाॅटम

दुबले-पतले लड़कों को अपने बॉटम को सेलेक्ट करने में भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। स्किनी जीन्स आपके लिए बिल्कुल नहीं हैं। उसे तो भूल ही जाइये। उसके बजाय स्ट्रेट फिट जीन्स, जाॅगर्स या स्लिम फिट चीनोज़ को चुनें। ये आपके बॉडी फ्रेम को ब्राॅड दिखाएंगे।

Tags:    

Similar News