अब घर पर ही शुरू करें फ्रूट गार्डनिंग: कम समय में फल देने वाले ये 5 पेड़ है सबसे ख़ास! सालों तक मिलेगा ताज़ा फल

Fruit gardening tips: आज हम कुछ ऐसे फलदार पेड़ों के बारे में बात करेंगे जो कम समय में भी अच्छी पैदावार दे सकती है। कुछ ऐसे मौसमी पेड़ है जिन्हें उचित धूप और अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी दे दी जाए तो वे आसानी से फल दे सकते हैं।

Update: 2026-03-15 10:31 GMT

Fruit gardening tips: अगर आपको पेड़ पौधों से बहुत अधिक लगाव है तो आप अपने घर के बैकयार्ड में फलदार वृक्ष लगाने की चाहत जरूर रखते होंगे और कई बार ऐसे वृक्ष लगाने के बाद भी हमें अच्छे परिणाम नहीं मिलते क्योंकि पेड़ लगाते वक्त मौसम का ध्यान नहीं रखा जाता और न ही पेड़ की अच्छे से देखभाल की जाती है। आज हम कुछ ऐसे फलदार पेड़ों के बारे में बात करेंगे जो कम समय में भी अच्छी पैदावार दे सकती है। कुछ ऐसे मौसमी पेड़ है जिन्हें उचित धूप और अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी दे दी जाए तो वे आसानी से फल दे सकते हैं।

1. नींबू (Lemon)

अपनी गार्डन में जिस भी जगह पर नींबू का पेड़ लगाना है वहां सबसे पहले एक से डेढ़ फीट का गड्ढा बनाएं फिर उसमें मिट्टी गोबर खाद, कंपोस्ट और रेत आदि को मिलाकर उस गड्ढे में भर दें। फिर नींबू के स्वस्थ बीज को 1 से 2 इंच गहराई में लगाए और पौधा हो तो उसे आधा मिट्टी में अच्छी तरह दबा दें। जगह का चुनाव इस तरह से करें कि पेड़ पर लगभग 6 घंटे की धूप जरूर पड़े। इस तरह से उगाने पर नींबू कई सालों तक फल देता रहेगा।

2. मंदारिन (Mandarin)

यह फल संतरे की तरह दिखता है जिसकी गार्डनिंग करना बहुत ही आसान है। इसे आप घर के अंदर गमले में या फिर बैकयार्ड में भी लगा सकते हैं। अगर आपने इसके बीज को लगाया है तो उसमें फल आने में तकरीबन 6 साल तक का समय लग सकता है। यह फलदार वृक्ष भी कम देखभाल में अच्छी पैदावार दे देता है।

3. शहतूत (Mulberry)

गर्मियों के मौसम में फलदार वृक्ष लगाने की सोच रहे हैं तो शहतूत का पेड़ सबसे अच्छा रहेगा। इसे आप इसके बीजों से या फिर टहनियों से भी उगा सकते हैं। शहतूत के पेड़ लगाते समय यह बात जरूर ध्यान रखें की मिट्टी में जल निकासी की व्यवस्था जरूर हो क्योंकि पानी रुकने से इसके जड़ खराब हो सकते हैं।

4. आड़ू (Peach)

आड़ू के पेड़ लगाने के लिए हल्के ठंड व गर्मी का मौसम अच्छा रहता है। थोड़े देखभाल और कटाई छटाई के बाद यह पेड़ भी आपको बहुत सारे फल दे सकता है। यदि आप इसके पेड़ों को गर्मी के मौसम में लगा रहे हैं तो 5 से 7 बार पानी जरूर दें जिससे यह 2 से 3 साल में ही फल देना शुरू कर देता है।

5. कैलामोंडिन (Calamondin)

नींबू की तरह दिखने वाला यह पेड़ बहुत ही छोटा होता है जिसे आप आसानी से गमले में लगा सकते हैं। यह एक खट्टा साइट्रस फल है, जिसे 6 से 7 घंटे की धूप दिखाकर बालकनी में भी इसके फल प्राप्त किया जा सकते हैं। इनडोर गार्डनिंग के लिए यह फलदार पेड़ सबसे बेस्ट है। इन सभी पेड़ों को उचित वातावरण और आवश्यक पोषक तत्व देने से ही फलों की प्राप्ति हो सकती है।

Tags:    

Similar News