Smokey Eye Look Kaise payain: बहुत पसंद है बाॅलीवुड एक्ट्रैसेज़ का स्मोकी आई लुक? बिगिनर्स घर पर आसानी से हासिल करें इन स्टेप्स को फाॅलो कर
Smokey Eye Look Kaise payain: बहुत आसानी से और थोड़े से ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद से आप इस स्मोकी आई लुक को पा सकते हैं, अगर आप बिगनर है तो भी। तो चलिए,यहां हैं स्मोकी आई लुक के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Smokey Eye Look Kaise payain: किसी शादी के रिसेप्शन में जाना है या कोई नाइट पार्टी अटेंड करनी है, स्मोकी आई लुक हमेशा बेहतरीन लगता है और लोगों को तुरंत आपकी ओर आकर्षित करता है। इस स्मोकी आई लुक को पाने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। बहुत आसानी से और थोड़े से ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद से आप इस स्मोकी आई लुक को पा सकते हैं, अगर आप बिगनर है तो भी। तो चलिए,यहां हैं स्मोकी आई लुक के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड।
स्टेप 1
एक ब्राउन कलर की आईशैडो स्टिक या फिर काजल से ही अपनी अपर लैश लाइन से लगते हुए एक लाइन बना लीजिये।
स्टेप-2
अब एक स्मॉल ब्रश लेकर इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर दीजिए और इसे आंख की बाहर की तरफ हल्का सा पुश कीजिए। परफेक्शन की चिंता मत कीजिए क्योंकि बाद में इसे स्मोक आउट करना है।
स्टेप-3
अब आई शैडो कलर पैलेट से ब्रश में ब्राउन कलर लें और इसे आंख की पूरी क्रीज़ पर एप्लाई कर लीजिये। इसे भी बाहर भी तरफ पुश आउट कीजिए।
स्टैप - 4
अब स्माॅल ब्रश में पैलेट से ब्लैक कलर लें और पहले आइशैडो स्टिक से हमने जो लाइन बनाई थी, उसी के ऊपर इसे बफ़ कर दीजिए, लगा दीजिए।
स्टेप-5
अगर आप शिमर लगाना चाहती हैं तो एक उंगली में शिमर लेकर आंख की क्रीज़ के सैंटर में लगाइये और उंगली से ही इसे हल्का सा फैला लीजिए।
स्टेप - 6
अब लोअर आई लैश पर ब्लैक काजल लगा लीजिए। इसे हल्का सा मोटा ही लगाइये।
स्टेप - 7
अब स्माॅल ब्रश में ब्राउन आई शैडो लेकर लोअर आई लैश के काजल को स्मोक आउट कर दीजिये।
स्टेप - 8
आपका स्मोकी आई मेकअप हो गया है। चाहें तो आंखों के इनर काॅर्नर पर भी शिमर शेड हल्का सा लगा लें, वी शेप की तरह।
स्टेप-9
लास्ट में अपनी पलकों पर मस्कारा लगाएं और अपने आई मेकअप को कंप्लीट करें।