Sabse jahrile samudri jeev: नीले समुद्र के अंदर छुपे होते हैं ये जहरीले शिकारी। जानिए दुनिया के सबसे जहरीले समुद्री जीवों के बारे में!

Sabse jahrile samudri jeev:इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे दुनिया के सबसे जहरीले समुद्री जीवों के बारे में।

Update: 2026-02-08 08:03 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Sabse jahrila samundri jeev: नीला और शांत दिखने वाला विशाल समुद्र कई रहस्यो और अनेक जीव जंतुओं का घर है। यह जितना मनोरम दिखता है उतना ही घातक भी है। समुद्र में आपको कई छोटे-छोटे घोंघे, केकड़े और मछलियां दिख जाएगी जो काफी सुंदर होती है लेकिन उतनी ही जहरीली भी होती है। इन्हें छूने मात्र से ही यह मानव शरीर को स्वर्ग का रास्ता दिखा सकती हैं। कई जीव तो ऐसे भी हैं जिनके दो से तीन बूंद जहर ही दर्जनों इंसान को मारने के लिए काफी होते हैं। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे दुनिया के सबसे जहरीले समुद्री जीवों के बारे में।

कोन स्नेल/Cone Snail

यह एक सामान्य घोंघे की तरह दिखाई देता है जो की एक शंकु आकार के एक खोल के अंदर छिपा होता है। दिखने में यह काफी सुंदर होने की वजह से लोग इसे अपने हाथों में उठा लेते हैं और यही एक गलती उनके जान पर भारी पड़ जाती है। यह एक शांत शिकारी होता है जो घात लगाकर अपने शिकार को मारता है। इस स्नेल के पास एक तीरनुमा संरचना होती है जिससे यह सामने वाले जीव के अंदर जहर छोड़ता है। इसमें कोनोटॉक्सिन प्रकार का जहर पाया जाता है जो कि इतना शक्तिशाली है कि एक छोटा सा घोंघा ही 50 से 60 व्यक्तियों की जान ले सकता है। इसके एक बार डस लेने पर व्यक्ति सीधा मृत्यु को प्राप्त होता है क्योंकि इसका इलाज अभी तक संभव नहीं है।

डेथ स्टॉकर स्कॉर्पियन/Deathstalker Scorpion

यह जीव वैसे तो समुद्र में नहीं पाया जाता लेकिन जहरीले जीवों में इसकी भी गिनती जरूर की जाती है। डेथ स्टॉकर स्कॉर्पियन एक बिच्छू की प्रजाति है जिसका एक बूंद जहर किसी भी वयस्क इंसान को मारने के लिए काफी है। यह अफ्रीका के रेगिस्तानी इलाकों में अधिकतर देखा जाता है। इस बिच्छू के 1 लीटर जहर की कीमत 70 से 80 करोड़ के आसपास होती है, क्योंकि एक लीटर जहर के लिए 5 लाख बिच्छुओं का इस्तेमाल किया जाता है और इसका जहर कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में उपयोग होता है।

स्टोन फिश/Stone Fish

समुद्र के उथले स्थानो पर पत्थर की तरह दिखने वाले इस मछली को स्टोन फिश कहते है। यह एक शांत शिकारी और काफी जहरीला जीव है। इसकी एक विशेष खासियत है कि यह समुद्र में मिलने वाले पत्थरों के बीच अपने आप को इस तरह से छुपा लेता है जैसे कि वहां कुछ है ही नहीं और जब शिकार इसके नजदीक आता है तो यह अचानक हमला करके उसे अपना भोजन बना लेता है। इसकी बाहरी त्वचा पर बहुत सारे नुकीले कांटे बाहर की ओर निकले होते है और जब कोई व्यक्ति इन पर पैर रखता है तो ये असहनीय दर्द के साथ जहर भी शरीर में फैला देता है। जिसका समय पर इलाज न मिलने पर व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है

पफर फिश/Puffer Fish

इस मछली को दुनिया की सबसे जहरीली के साथ-साथ अनोखी कहना भी गलत नहीं होगा क्योंकि इसे खतरा महसूस होते ही यह अपने पूरे शरीर को एक गुब्बारे की तरह फुल लेती है। यदि आपको यह किसी समुद्र तट पर दिखे तो इसे उठाने की गलती कभी मत करना क्योंकि इसके शरीर में टेट्रोडोटॉक्सिन जहर पाया जाता है। इसमें जहर पाए जाने के बावजूद भी जापान में फुगु व्यंजन के रूप में इसे कुछ विशेष तरीकों से बनाकर खाया जाता है। इस व्यंजन को बनाने के लिए किसी भी व्यक्ति को एक कड़ी ट्रेनिंग और लाइसेंस की भी जरूरत पड़ती है।

Tags:    

Similar News