Nakhunon Par Bne Safed Dhabbey Ka Rahasya: नाखूनों पर बने ये सफेद अर्धचंद्र निशान बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानिए क्या कहते हैं ये सफेद धब्बे!

Nakhunon Par Bne Safed Dhabbey Ka Rahasya: नाखूनों पर बने इन सफेद निशानों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह चीज आपको जीवन में काफी आगे तक ले जाएगी। आइए समझते हैं कि नाखूनों पर बने यह निशान क्या संदेश देते हैं?

Update: 2026-01-27 12:48 GMT

Nakhunon Par Bne Safed Dhabbey Ka Rahasya: मनुष्य के शरीर का हर हिस्सा स्वयं के बारे में काफी कुछ जानकारी देता है। हाथ की लकीरें हो या शरीर पर बने तिल ये सभी हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र में खास महत्व रखते हैं। यहां तक कि मनुष्य के हाथ और पैरों की बनावट भी कुछ बयां कर देती है। लेकिन आज हम जिस चीज की बात करने वाले हैं वह हमारे उंगलियों के नाखूनों पर दिखता है। यह हिस्सा आपके भविष्य और आने वाले सुंदर कल को आसानी से बता सकता है। नाखूनों पर बने इन सफेद निशानों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह चीज आपको जीवन में काफी आगे तक ले जाएगी। आइए समझते हैं कि नाखूनों पर बने यह निशान क्या संदेश देते हैं?

नाखूनों पर बने अर्धचंद्र जैसे सफेद धब्बों का राज

जब भी आपने स्वयं या किसी दूसरे के नाखूनों पर गौर किया हो तो आपको दिखेगा की नाखूनों में सफेद रंग के अर्द्ध चंद्राकार निशान बने हुए हैं। यह निशान सभी व्यक्तियों में नहीं होता लेकिन जिन व्यक्तियों में होता है वह बुद्धि और धन के मालिक जरूर बनते हैं। शास्त्रों में इसे अत्यंत शुभ और लाभकारी माना है। हस्तरेखा विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि कई लोगों में यह निशान कुछ दिनों तक रहने के बाद वापस भी चला जाता है, लेकिन जब तक यह उंगलियों में रहता है तब तक जातक को धन और वैभव की कमी नहीं होती।

अंगूठे के नाखूनों पर बने सफेद धब्बों का राज़

  • जब यह निशान किसी व्यक्ति के अंगूठों पर दिखता है, तो यह उस व्यक्ति के जीवन में आने वाले प्रेम की ओर इशारा करती है।
  • यह प्रेम आपको किसी प्रेमी या विवाह के रूप में नज़र आ सकता है।
  • ऐसी स्थिति में आप अपने परिवार के प्रति काफी समर्पित और मित्रों को लेकर वफादार रहेंगे।
  • अंगूठे पर बना यह निशान आपको बिजनेस में भी सफलता दिलाएगा।

तर्जनी उंगली पर बने सफेद निशान क्या कहते है?

  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यह उंगली बृहस्पति देव की है, जिससे आपके अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
  • तर्जनी उंगली के नाखून पर बने सफेद निशान आपको व्यापार में आर्थिक लाभ साथ ही नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति जैसी खुशखबरी दे सकते है।
  • जब तक यह सफेद निशान आपकी उंगलियों पर बना हुआ है तब तक आप अपनी बुद्धि से तरक्की के नए–नए मार्ग जरूर खोज निकालेगे।
  • यदि आपको सफेद की जगह काले निशान नाखूनों पर नजर आए तो यह किसी अशुभ की ओर संकेत है। ऐसी स्थिति में दान पुण्य जरूर करें।

मध्यमा उंगली पर बने सफेद धब्बे

  • यदि आपके मध्य उंगली के नाखूनों पर यह निशान बना हुआ है तो आपको जल्द ही किसी खास जगह की यात्रा करने का मौका मिल सकता है।
  • मध्यमा उंगली को शनि देव का प्रतीक माना जाता है जिस वजह से आप काफी भाग्यशाली भी बने रहेंगे।
  • आपके द्वारा की गई यात्रा आर्थिक लाभ के साथ-साथ घूमने का आनंद भी प्रदान करेगी।
  • लेकिन वही अगर आपके नाखूनों में काले धब्बे नजर आए तो यह असफलता का प्रतीक माना जाता है।

अनामिका उंगली पर सफेद निशान

  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इस उंगली पर बना सफेद निशान आपको समाज में प्रतिष्ठा और कीर्ति दिलाएगा, क्योंकि यह उंगली सूर्य ग्रह से जुड़ी है।
  • इन जातकों को सामाजिक मान सम्मान के साथ-साथ धन संपत्ति और एश्वर्य की भी कमी नहीं होती।
  • जब तक यह सफेद निशान आपकी उंगलियों पर है तब तक आप भौतिक सुख–सुविधाओं का भरपूर आनंद ले पाएंगे।
  • •इसके साथ ही आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का भी आगमन हो सकता है।

कनिष्ठा उंगली पर बने सफेद धब्बों का राज़

  • कनिष्ठा उंगली पर बने सफेद दाग काफी शुभ माने जाते हैं और बुध ग्रह की उंगली होने की वजह से भी यह व्यापार और संचार में काफी मददगार रहने वाला है।
  • यदि आपकी उंगली पर यह निशान हल्के हैं यानी ज्यादा उभर कर सामने नहीं दिख रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखना है अन्यथा आप किसी मुसीबत में भी फंस सकते हैं।
  • इस समय आपको कार्यक्षेत्र में स्वयं के नाम को बड़ा बनाने का अच्छा समय मिलने वाला है।
  • इसके साथ ही यदि काले धब्बे नजर आए तो यह आपको असफलता की ओर ले जा सकता है।
Tags:    

Similar News