Lakadi ke bartanon ko kaise saaf Karen: लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के आसान और घरेलू उपाय, इन 3 तरीकों के इस्तेमाल से तेल और मसालो के गंध से भी मिलेगा छुटकारा

Lakadi ke bartanon ko kaise saaf Karen: अधिकतर लोगों के घरों में खाना बनाने के लिए सिल्वर और स्टील के बर्तनों का उपयोग होता है जिन्हें साफ करना काफी आसान है लेकिन वही लकड़ी के बर्तनों का जब इस्तेमाल किया जाता है तो इसे धोना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, जानते हैं साफ करने के आसान उपाय....

Update: 2026-02-24 12:38 GMT

Lakadi ke bartanon ko kaise saaf Karen: अधिकतर लोगों के घरों में खाना बनाने के लिए सिल्वर और स्टील के बर्तनों का उपयोग होता है जिन्हें साफ करना काफी आसान है लेकिन वही लकड़ी के बर्तनों का जब इस्तेमाल किया जाता है तो इसे धोना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि लकड़ी से बने बर्तन खाना बनाने के दौरान तेल और मसाले के दाग को सोख लेते है और यदि उस बर्तन को अच्छे से नहीं धोया गया तो उसमें से बदबू भी आने लगती है। अधिक समय होने पर तो इसमें फफूंद और बैक्टीरिया भी पनपने लग सकते हैं। कुछ लोग इन बर्तनों को सिर्फ डिशवॉश और पानी से ही धोते हैं जो की काफी नहीं होता है। इन 03 तरीकों के उपयोग से नए जैसा चमकने लगेगा लकड़ी का बर्तन।

1. नमक और नींबू से सफाई

लकड़ी के बर्तनों को धोने के लिए डिशवॉश की जगह नमक और नींबू का इस्तेमाल करें। भारतीय रसोई में यह आसानी से उपलब्ध होती है। इस तरीके को करने के लिए एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लेकर उसमें नींबू का रस मिला दें फिर बर्तनों को कुछ समय के लिए पानी में डुबोकर रहने दे। लगभग 20 मिनट पूरा होने के बाद इसे स्क्रब से अच्छी तरह घिसकर साफ कर ले। फिर ठंडे पानी में धोने के बाद यह लकड़ी का बर्तन पूरी तरह साफ हो चुका है। एक और तरीका है जिसमें लकड़ी के बर्तन के ऊपर सभी तरफ अच्छे से नमक फैला दें फिर नींबू के आधे कटे हुए हिस्से को लेकर बर्तन के ऊपर अच्छी तरह से रगड़े। कुछ देर ऐसा करने के बाद आप देखेंगे की बर्तन में चिपका हुआ तेल बाहर निकलने लगा है फिर साफ पानी से बर्तन साफ कर ले।

2. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

लकड़ी वाले बर्तनों के जिद्दी दाग को निकालने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है। इस उपाय के लिए एक बड़े बर्तन में गर्म पानी ले उसमें दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा डाले फिर बर्तन को इस पानी में डुबोकर रखें। तकरीबन 15 मिनट डूबे रहने के बाद बर्तनों को बाहर निकाल कर स्क्रब से रगड़े, इससे सारे दाग निकल जाएंगे।

3. सिरके का करें इस्तेमाल

यदि आपके लकड़ी के बर्तन में काफी समय से तेल और मसाले का दाग चिपका हुआ है तो सिरके वाला यह उपाय सबसे बेस्ट रहने वाला है। इस उपाय को करने के लिए आपको एक कटोरी में सिरका लेना है फिर उसमें एक चम्मच शहद डालकर किसी सूती कपड़े या फिर रूई को उस मिश्रण में डालें। जब रूई पूरी तरह से सिरके को सोख लेगी तब उसी कॉटन से बर्तनों को रगड़ साफ करें। एक से दो बार इसे करने पर बर्तन तो साफ होते ही हैं परंतु मसालो की गंध भी दूर हो जाती है।

Tags:    

Similar News