Kaunse Paudhe gharon mein nahin lagana chahiye: भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे वरना झेलनी पड़ सकती है गरीबी और अशांति, जानिए पौधों को लेकर कुछ खास वास्तु टिप्स!

Kaunse Paudhe gharon mein nahin lagana chahiye: अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि वे बिना किसी जानकारी के अपने मनपसंद के पौधे उगा लेते हैं, लेकिन यही उनके जीवन में अशांति का कारण बन सकता है। आईए जानते हैं वे कौन-कौन से पौधे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।

Update: 2026-01-25 08:50 GMT

Kaunse Paudhe gharon mein nahin lagana chahiye: भारत में अभी से ही नहीं बल्कि हजारों वर्ष पहले से पेड़–पौधों को भगवान की तरह पूजा जा रहा है। हमारे पूर्वजों का प्रकृति से काफी लगाव रहा है। पूर्वजों के अध्ययन और वास्तु शास्त्रों में भी कई पौधों की नकारात्मक प्रकृति के बारे में भी बताया गया है जिन्हें घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र एक ऐसा प्राचीन विज्ञान है जो हमारे घर से लेकर पेड़ पौधों की प्रकृति तक सभी में छिपा हुआ है। यह हमें बताता है कि किस पौधों को घर में रखना चाहिए और किस पौधे को नहीं। अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि वे बिना किसी जानकारी के अपने मनपसंद के पौधे उगा लेते हैं, लेकिन यही उनके जीवन में अशांति का कारण बन सकता है। आईए जानते हैं वे कौन-कौन से पौधे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।

1. इमली का पेड़

इमली का पेड़ मुख्यत: इसका फल लगभग सभी भारतीय घरों में सब्जियां बनाने आदि के लिए उपयोग जरूर होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पेड़ को घर के आसपास लगाना अशुभ माना गया है, क्योंकि इमली के पेड़ में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है साथ ही इसकी छाया भी अशुभ होती है। इसकी जड़े भी काफी घनी और मजबूत होती है जिस वजह से इसे घर के आसपास लगाने पर यह घर की नींव को नुकसान पहुंचा सकता है।

2. कांटेदार पौधे

कांटेदार पौधे जैसे की कैक्टस (गुलाब को छोड़कर) आदि में पानी की कम मात्रा उपयोग होने के वजह से इसे घरों में उगाने का चलन काफी बढ़ रहा है। लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसे कांटेदार पौधे को सबसे अधिक नकारात्मक माना गया है। इन पौधों का नकारात्मक प्रभाव घरों में तनाव और क्लेश का कारण बनता है साथ ही धन आगमन में भी समस्या होती है। यदि यह पौधे घर के मुख्य द्वार पर रखे हैं तो उसे तुरंत हटा देना ही सही है और अगर आपको रखना ही है तो इसे घर के बाहर दक्षिण–पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।

3. मेंहदी का पौधा

लोगों को लगता है की मेहंदी का पौधा तो काफी उपयोगी और सुगंध देने वाला होता है और महिलाओं द्वारा इसे हाथों में लगाना काफी शुभ भी माना जाता है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके पौधे को घर में लगाना अशुभ है, क्योंकि मेहंदी के पौधे से निकलने वाली तेज गंध किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है जिससे यह ऊर्जा पूरे घर में फैल कर अशांति का कारण बनता है। खासकर उत्तर या पूर्व दिशा में इसे लगाने पर यह और भी ज्यादा हानिकारक है इसलिए इसे घर के बाहर ही लगाना सही है।

4. पीपल और बरगद के पेड़

इन पेड़ों को काफी पवित्र और इनमें भगवान विष्णु का वास माना गया है, वही वास्तु शास्त्र की माने तो इन्हें घर के सामने और अंदर में भी लगाना शुभ नहीं माना गया है। खासकर जब पीपल के पेड़ पूर्व दिशा की ओर होते हैं तो यह धन वृद्धि को रोककर निर्धनता की ओर ले जाता है। इसके साथ ही यह अपने विशाल आकार की वजह से घरों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। यदि आपके घरों में अपने आप उग जाए तो इसे उखाड़ कर किसी मंदिर या तालाब के किनारे लगा दे।

5. कपास  पौधा

कपास के पौधे को भी निर्धनता का प्रतीक माना गया है। यह देखने में भले ही सुंदर और उपयोगी लगे लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका सफेद रंग घरों में सूनापन और गरीबी का कारण है। यह परिवार में संचित धन को भी नष्ट करने का काम करता है।

Tags:    

Similar News